Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025 Final: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराया, दूसरी बार किया खिताब को अपने नाम 

WPL 2025 Final मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराया दूसरी बार किया खिताब को अपने नाम

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women (Image Credit- Twitter X)

Womens Premier League 2025 Final: जारी महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का फाइनल मैच आज 15 मार्च, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की महिला टीमों के बीच मुंबई के ब्रेबाॅर्न स्टेडियम मैदान पर खेला गया।

बता दें इस मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 8 रनों से हराकर, WPL खिताब को कुल दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन दिल्ली 20 ओवरों में सिर्फ 141 रन ही बना पाई और मैच में उसे 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह दिल्ली की WPL फाइनल में लगातार तीसरी हार है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस WPL फाइनल, मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 149 रन बनाए।

मुकाबले में मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (8) और हेली मैथ्यूज (3) 14 रनों के टीम स्कोर पर आउट हो गए। इसके अलावा मुंबई पहले 6 ओवरों में दिल्ली के खिलाफ सिर्फ 20 रन ही बना पाई।

लेकिन इसके बाद तीसरे विकेट के लिए हरमनप्रीत कौर (66) और नट सीवर ब्रंट (30) के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी वजह से टीम ने यह स्कोर बनाया। इसके अलावा मुंबई के लिए जी कमालिनी ने 10, अमनजोत कौर 14* और संस्कृति गुप्ता 8* रन बनाकर नाबाद रहीं।

तो वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मारिजान काप, जेस जोनासेन और एन चरणी को 2-2 सफलता मिली। इसके अलावा एनाबेल सदरलैंड को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस से मिले 150 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 141 रन ही बना पाई। मुकाबले में दिल्ली के लिए मारिजान काप ने 40 और जेमिमा राॅड्रिग्स ने 30 रनों की पारी खेली। साथ ही निकी प्रसाद 25* रन बनाकर नाबाद रहीं, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिल पाईं।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो नट सीवर ब्रंट को 3 सफलता मिली। इसके अलावा अमेलिया कर को 2 और शबनम इस्माइल, हेली मैथ्यूज व सायका इशाक को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

13 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)1. WI vs PAK: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में दर्ज की 202 रनों से बड़ी जीत, सीरीज को 2-1 से किया नाम WI vs...

WI vs PAK: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में दर्ज की 202 रनों से बड़ी जीत, सीरीज को 2-1 से किया नाम 

WI vs PAK 3rd ODI (Image Credit- Twitter X)WI vs PAK: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का आखिरी व निर्णायक मैच 12 अगस्त को दोनों टीमों के...

महिला वर्ल्ड कप से पहले दीप्ति शर्मा ने आईसीसी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, पढ़ें बड़ी खबर

Deepti Sharma (Image Credit Twitter X)भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में, शानदार उछाल के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। ताजा रैंकिंग में...

Women’s ODI World Cup 2025: चिन्नास्वामी में नहीं गूंजेगी वर्ल्ड कप की धूम, कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला

Siddaramaiah, Karnataka CM (Image Credit Twitter X)कर्नाटक के सीएम ने बेंगलुरु के मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के किसी भी मुकाबले की मेजबानी की...