Skip to main content

ताजा खबर

बीसीसीआई ने इंग्लैंड टेस्ट से पहले लिया रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला, यहां जाने क्या है पूरा मामला

बीसीसीआई ने इंग्लैंड टेस्ट से पहले लिया रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला, यहां जाने क्या है पूरा मामला

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में जीत दर्ज की थी। इस पूरे टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी भी शानदार तरीके से की थी। सबसे खास बात यह थी कि रोहित की कप्तानी में टीम ने इस टूर्नामेंट के अपने सभी मैच जीते थे।

अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भी रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी दी जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और तीन मैच में सिर्फ 31 रन बनाए थे। यही नहीं टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में हार भी झेलनी पड़ी थी जिसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर काफी सवाल उठाए गए थे।

हाल ही में एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि,’उन्होंने यह दिखाया है कि वह क्या कर सकते हैं। सभी लोगों का मानना है कि इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए सबसे सही खिलाड़ी हैं। यही नहीं टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा ने भी कप्तानी के लिए इच्छा जताई है।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आ सकते हैं रोहित शर्मा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी से भी कमाल दिखाया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली थी। अब रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए देखा जा सकता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। हालांकि आगामी सीजन में मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे।

रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही अपनी छाप छोड़ी है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। तमाम फैंस यही चाहेंगे कि आईपीएल 2025 में भी रोहित शर्मा अपने इसी फॉर्म में नजर आए और विरोधी टीम के खिलाफ उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सके। रोहित शर्मा भी इस समय यही सोच रहे होंगे।

আরো ताजा खबर

रेड बाॅल क्रिकेट में केएल राहुल ने दिखाया दम, England Lions के खिलाफ भारत ए की ओर से जड़ा शतक 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X)भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की अगुवाई में आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर रवाना हो चुकी है। तो वहीं,...

तो इस वजह से बचे हुए IPL 2025 में खेलने नहीं आए थे मिचेल स्टार्क, खुद किया बड़ा खुलासा 

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच बाॅर्डर पर तनाव के चलते आईपीएल 2025 को बीच में ही कुछ दिनों के लिए रोकना पड़ा था।...

विराट कोहली की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें! बेंगलुरू भगदड़ मामले में इस करीबी की हुई गिरफ्तारी 

Bengluru Stempede (Image Credit- Twitter X)भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ने वाली है। बता दें कि बेंगलुरू भगदड़...

06 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)1. ‘वो मैं था, जिसने उन्हें चुना’ IPL 2008 के दौरान आरसीबी में विराट कोहली को सेलेक्ट करने पर विजय माल्या आईपीएल टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) टीम...