Skip to main content

ताजा खबर

हरमनप्रीत कौर खेल की सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है: संजय मांजरेकर

हरमनप्रीत कौर खेल की सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है: संजय मांजरेकर

Harmanpreet Kaur (Pic Source-X)

महिला प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 27 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

अब मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 मार्च को महत्वपूर्ण मैच खेलेगी। दोनों ही टीमों को इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, फाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने हरमनप्रीत कौर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उन्होंने 12 गेंद पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से यह रन बनाए थे। संजय मांजरेकर ने जियो हॉटस्टार पर कहा कि, ‘हरमनप्रीत कौर उस जगह पर आई थी, जहां उनके पास पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। उनके आने से पहले ऐसा लग रहा था कि टीम 200 रन का आंकड़ा पार कर सकती है।

हरमनप्रीत कौर ने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी थी, जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस ने 213 रन बनाए। इनमें से कुछ शॉट्स खेलना इतना आसान नहीं था, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने इसे काफी आसानी से खेला। हरमनप्रीत कौर आज के खेल की सबसे खतरनाक आक्रामक बल्लेबाजों में से एक है।’

मुंबई इंडियंस दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को जीतना चाहेगी

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम ने महिला प्रीमियर लीग 2022 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था और इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वहीं 2024 सीजन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। अब मुंबई इंडियंस एक बार फिर से इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है और हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी फाइनल जीतना चाहेगी।

टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है और फाइनल में अगर उन्हें जीत दर्ज करनी है तो सभी को अपना शत-प्रतिशत देना होगा।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: केएल राहुल-यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने रचा इतिहास, बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

KL Rahul and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड और भारत के बीच 20 जून से पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। जहां हेडिंग्ले में खेले जा रहे...

ENG vs IND: पहले टेस्ट में केएल राहुल ने खेला शानदार कवर ड्राइव, फैंस को आई कोहली की याद, देखें वीडियो 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज 20 जून, शुक्रवार से हो चुकी है। पहला टेस्ट मैच दोनों टीमों के...

ENG vs IND: आखिर अर्शदीप सिंह क्यों नहीं खेल रहे पहला टेस्ट, कप्तान शुभमन गिल ने क्या कहा?

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter/X)इंग्लैंड और भारत के बीच 20 जून से पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो रही है। जहां हेडिंग्ले में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड के...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Jasprit Bumrah & Virat Kohli (Photo Source: X)1) लीड्स में इतिहास रचने के लिए उतरेंगे जसप्रीत बुमराह, तोड़ेंगे अकरम का ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत...