Skip to main content

ताजा खबर

हैरी ब्रूक ने IPL 2025 से पहले लिया बड़ा फैसला, अब लग सकता है दो साल का बैन

हैरी ब्रूक ने IPL 2025 से पहले लिया बड़ा फैसला, अब लग सकता है दो साल का बैन

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। सीजन शुरू होने से ठीक पहले इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। ब्रूक को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। हैरी ब्रूक 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे थे, मगर दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदने के लिए उनकी बेस प्राइस के तिगुने से भी ज्यादा रकम खर्च की थी।

हैरी ब्रूक पर लग सकता है बैन

दिल्ली फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में हैरी ब्रूक को खरीदने के लिए 6.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे। लेकिन अब उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है तो सभी के मन में एक सवाल ये है कि, क्या अब उनके ऊपर दो साल का बैन लगेगा। आपको बता दें कि, अब अगर IPL के आयोजकों ने नियमों के तहत चलने का फैसला किया तो बहुत संभव है कि हैरी ब्रूक पर 2 साल का बैन लग सकता है।

IPL की ओर से 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ही ये नियम जारी किया गया था कि कोई प्लेयर अगर ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद लीग से अपना नाम वापस लेता है तो उस पर 2 साल के बैन झेलने का खतरा रहेगा। ऐसे में काफी हद तक ये संभव है कि हैरी ब्रूक पर अब बैन लग जाए और वो अगले दो साल तक IPL में नहीं खेलें।

ब्रूक ने मांगी माफी

ब्रूक ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने आगामी IPL से नाम वापस लेने का बहुत मुश्किल फैसला किया है। वह दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैंस से बिना शर्त माफी मांगते हैं। उन्होंने क्रिकेट बहुत पसंद है। जब वह छोटे थे, तो अपने देश के लिए खेलने का सपना देखा करते थे है और अब इस लेवल पर अपने पसंदीदा गेम को खेलने का मौका पाकर बेहद आभारी हूं।

26 साल के ब्रूक ने आखिरी मिनट पर अपना नाम वापस लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और उसके फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी किए अपने बयान में कहा कि मैंने एक बड़ा ही कठिन फैसला किया है, जिसके लिए मैं दिल्ली कैपिटल्स और उसके सपोर्टर से माफी मांगना चाहता हूं। IPL 2024 से भी बाहर रहे ब्रूक, IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे. वहां उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 190 रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय, ऋषभ पंत ने इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)टेस्ट क्रिकेट, जो धैर्य और तकनीक का खेल माना जाता है, में छक्के लगाना किसी बल्लेबाज की आक्रामकता और आत्मविश्वास को दर्शाता है। भारतीय क्रिकेट...

International Yoga Day के मौके पर ऋषिकेश में योगा करते हुए नजर आए आरसीबी हेड कोच एंडी फ्लावर, देखें वीडियो 

Andy Flower (Image Credit- Twitter X)International Yoga Day 2025: 21 जून को दुनियाभर में बड़ी ही धूमधाम से इंटरनेशनल योगा डे मनाया गया था। तो वहीं, योग को लेकर सेलेब्रेट...

‘साल में 15 वनडे खेलना आसान नहीं होगा’ – RO-KO को लेकर बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर

Virat Kohli And Rohit (Image Credit- Getty Images)भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी...

22 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Social Media Trends (image Source: X)1) ऐसा किया तो विदेश में ढेरों रन बनाएंगे… शुभमन गिल को लेकर सौरव गांगुली कीके बड़ी भविष्यवाणी गांगुली ने कहा, “मैं विदेशी धरती पर...