Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स में हुई केविन पीटरसन की वापसी, आगामी सीजन में महत्वपूर्ण पद संभालते हुए नजर आएंगे दिग्गज

IPL 2025 दिल्ली कैपिटल्स में हुई केविन पीटरसन की वापसी आगामी सीजन में महत्वपूर्ण पद संभालते हुए नजर आएंगे दिग्गज

Rishabh Pant’s behaviour was more concerning to me than the umpire’s call: Kevin Pietersen (Photo by Stu Forster/Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। आगामी टूर्नामेंट में सभी टीमों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स भी आगामी सीजन में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगी। हालांकि आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने‌ मेंटर के नाम का ऐलान कर दिया है।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन को दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीजन में अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक एक बार भी इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है। टीम का प्रदर्शन तो हर सीजन में काफी अच्छा रहा है लेकिन वह आईपीएल की ट्रॉफी को जीतने में नाकाम रही है।

हालांकि आगामी सीजन में टीम से केविन पीटरसन के जुड़ने के बाद दिल्ली कैपिटल्स पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। आगामी सीजन में दिल्ली टीम भी काफी मजबूत दिख रही है। केविन पीटरसन की बात की जाए तो एक खिलाड़ी के रूप में वह दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में भाग ले चुके हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था। हालांकि आगामी सीजन में उन्हें एक नई भूमिका में देखा जाएगा जो उनके लिए भी काफी रोमांचक हो सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ एक ही बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है

दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ एक ही बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। केविन पीटरसन की बात की जाए तो उन्होंने 200 टी20 मैच में 5695 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल, मिचेल स्टार्क सहित कई धाकड़ खिलाड़ियों को आगामी सीजन में अपनी टीम में शामिल किया है।

यह रही दिल्ली कैपिटल्स टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए

अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मोहित शर्मा, फाफ डुप्लेसी, मुकेश कुमार, दर्शन नालकांडे, वी. निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार।

আরো ताजा खबर

7 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

ENG vs IND 2nd Test (Image Credit- Twitter X) 1) ENG vs IND: शुभमन गिल लगभग विराट कोहली की कार्बन कॉपी हैं: जोनाथन ट्रॉट शुभमन गिल के इस शानदार प्रदर्शन...

ENG vs IND: शुभमन गिल लगभग विराट कोहली की कार्बन कॉपी हैं: जोनाथन ट्रॉट

Virat Kohli and Shubman Gill. (Photo Source: Twitter/X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जोनाथन ट्राॅट ने भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की विराट कोहली से तुलना करते हुए...

ENG vs IND: एजबस्टन में भारतीय टीम ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से हराया

ENG vs IND 2nd Test (Image Credit- Twitter X) ENG vs IND 2nd Test: इंग्लैंड और भारत के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबस्टन...

MS Dhoni के जन्मदिन से पहले ये वायरल कटआउट वीडियो आपने देखी क्या?

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। तो वहीं, धोनी...