Skip to main content

ताजा खबर

सभी टीमें हो जाएं सतर्क, आईपीएल 2025 में एमएस धोनी नए बैट का करेंगे उपयोग

सभी टीमें हो जाएं सतर्क आईपीएल 2025 में एमएस धोनी नए बैट का करेंगे उपयोग

MS Dhoni. (Photo Source: Twitter/CSK)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। आगामी टूर्नामेंट का तमाम फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी टीमों को आगामी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि आईपीएल 2025 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स कैंप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को आगामी सीजन में नए बैट से खेलते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में अपने बल्ले के वजन को कम करना चाह रहे हैं और उसी से वह शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट का यह भी मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी वैसे 1250-1300 ग्राम के बैट से खेलते हुए नजर आते हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में वह अपने बल्ले के वजन को 10 से 20 ग्राम और कम करना चाहते हैं।

सोर्स ने कहा कि,’हाल ही में धोनी को Sanspareils Greenland प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चार बल्ले डिलीवर किए गए हैं। यह कंपनी मेरठ की है। सभी बल्ले का वजन 1230 ग्राम के आसपास है।’

अभी तक पांच बार चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अंतिम बार आईपीएल के 2023 सीजन को जीता था। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी को आगामी सीजन में खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए देखा जाएगा। टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए नजर आएंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। पिछले सीजन को भले ही चेन्नई टीम अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन 2026 सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को छठवीं बार जीतना चाहेगी। धोनी को तमाम फैंस जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

7 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

ENG vs IND 2nd Test (Image Credit- Twitter X) 1) ENG vs IND: शुभमन गिल लगभग विराट कोहली की कार्बन कॉपी हैं: जोनाथन ट्रॉट शुभमन गिल के इस शानदार प्रदर्शन...

ENG vs IND: शुभमन गिल लगभग विराट कोहली की कार्बन कॉपी हैं: जोनाथन ट्रॉट

Virat Kohli and Shubman Gill. (Photo Source: Twitter/X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जोनाथन ट्राॅट ने भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की विराट कोहली से तुलना करते हुए...

ENG vs IND: एजबस्टन में भारतीय टीम ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से हराया

ENG vs IND 2nd Test (Image Credit- Twitter X) ENG vs IND 2nd Test: इंग्लैंड और भारत के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबस्टन...

MS Dhoni के जन्मदिन से पहले ये वायरल कटआउट वीडियो आपने देखी क्या?

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। तो वहीं, धोनी...