Skip to main content

ताजा खबर

नेट गेंदबाज कप्तान Rohit को घायल करने की फिराक में था, वीडियो के जरिए हुआ खुलासा

नेट गेंदबाज कप्तान Rohit को घायल करने की फिराक में था वीडियो के जरिए हुआ खुलासा

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

हर जूनियर खिलाड़ी टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma को काफी पसंद करता है, साथ ही हिटमैन भी उनके साथ हमेशा हंसी-मजाक करते हैं। जिसका नजारा कई बार भारतीय टीम के वीडियो में देखने को मिला, इस बीच एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित शर्मा एक नेट गेंदबाज के साथ गजब की बातचीत करते दिखे।

कप्तान Rohit Sharma का पैर टूट जाता!

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जो कप्तान Rohit Sharma से जुड़ा है और इस वीडियो में हिटमैन नेट गेंदबाज से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित ने नेट गेंदबाज को क्लास बॉलर कहा, तो नेट गेंदबाज ने कहा कि आपको गेंदबाजी कर के मेरी दिली ख्वाहिश पूरी हो गई। जिसके जवाब में रोहित ने कहा कि-आप गेंदबाजी के दौरान मेरा पैर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे इनस्विंगिंग यॉर्कर  मार के। वीडियो के आखिर में हिटमैन ने कहा कि- शुक्रिया आप लोग यहां आकर हमारी मदद कर रहे हो और काफी अच्छा लगा।

नेट गेंदबाज से बात करते हुए कप्तान Rohit Sharma

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zakir Khan (@i.zakirkhan007)

A post shared by Zakir Khan (@i.zakirkhan007)

कप्तान Rohit Sharma नहीं भूले कुछ अहम टूर्नामेंट

वहीं टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया था, जहां इस सुपर वायरल वीडियो में जडेजा और कप्तान Rohit Sharma बात करते हुए नजर आ रहे थे। जहां रोहित ने जडेजा को बताया कि वो अपने इंटरनेशनल करियर में अभी तक कुल  17 बार ICC के मीडिया डे पर जा चुके हैं। जिसके बाद खिलाड़ियों का CT2025 की जर्सी में फोटोशूट हुआ और उस दौरान सभी ने मिलकर खूब मस्ती भी की।

आप भी देखो कप्तान Rohit Sharma का ये वायरल हुआ वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम इंडिया से जुड़ी कुछ खबरों पर डालते हैं एक नजर

*चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का पहला मैच बांग्लादेश से 20 फरवरी को होगा।
*रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच में हर्षित को नहीं मिलेगा मौका, अर्शदीप खेलेंगे ।
*वहीं पंत मैदान पर लंगड़ाते नजर आए और अभ्यास सत्र को बीच में ही छोड़ा।
*पहले मैच में केएल राहुल का विकेटकीपर के तौर पर खेलना पक्का लग रहा है।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...