Skip to main content

ताजा खबर

‘पाकिस्तान एक सुरक्षित देश है’ चैंपियंस ट्राॅफी से पहले रमीज राजा ने दिया बड़ा बयान 

पाकिस्तान एक सुरक्षित देश है चैंपियंस ट्राॅफी से पहले रमीज राजा ने दिया बड़ा बयान

Ramiz Raja. (Photo Source: Twitter/PCB)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) करीब 29 सालों बाद, देश में कोई आईसीसी टूर्नामेंट आयोजित करने वाला है। गौरतलब है कि इस बार पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्राॅफी 2025 की शुरुआत हो रही है। इससे पहले देश ने 1996 का क्रिकेट वर्ल्ड कप होस्ट किया था, जिसमें श्रीलंका ने जीत हासिल की थी।

दूसरी ओर, भले ही टूर्नामेंट इस बार पाकिस्तान की मेजबानी में हो रहा हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए भेजने से मना कर दिया है। इसके पीछे कारण बीसीसीआई ने सुरक्षा को बताया। तो वहीं, अब पाकिस्तान द्वारा आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करने को लेकर हाल में ही पूर्व पीसीबी चेयरमैन और खिलाड़ी रमीज राजा (Ramiz Raja) ने बड़ा बयान दिया है।

Ramiz Raja ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि चैंपियंस ट्राॅफी के शुरू होने से पहले रमीज राजा ने न्यूज एजेंसी AFP के हवाले से कहा- दुनिया को यह समझाने के लिए कि पाकिस्तान एक सुरक्षित देश है और वह प्रशासन के दृष्टिकोण से इस तरह की वैश्विक घटना को अंजाम देने में सक्षम है, इसके लिए गंभीर मेहनत और विश्वास की जरूरत है। विश्व ने अब हमारे नजरिए को समझना शुरू कर दिया है।

ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च – सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च – फाइनल, लाहौर (नोट: अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो यह मैच दुबई में होगा)

10 मार्च – फाइनल के लिए रिजर्व दिन

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...

बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट

Ajit Agarkar VVS Laxman (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में मुख्य चयनकर्ता के पद को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के...

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...