Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy Elite 2024-25: शिवम दुबे ने सेमीफाइनल में गेंदबाजी में दिखाया अपना दम, झटके 5 विकेट, मोहम्मद अजहरूद्दीन ने जड़ा केरल के लिए शतक

Ranji Trophy Elite 2024-25: शिवम दुबे ने सेमीफाइनल में गेंदबाजी में दिखाया अपना दम, झटके 5 विकेट, मोहम्मद अजहरूद्दीन ने जड़ा केरल के लिए शतक

Shivam Dube And Mohammed Azharuddeen (Pic Source-X)

रणजी ट्रॉफी एलिट 2024-25 के सेमीफाइनल मैच 17 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल केरल और गुजरात के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम A ग्राउंड पर खेला जा रहा है जबकि दूसरा सेमीफाइनल विदर्भ और मुंबई के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेटर एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा है।

पहले सेमीफाइनल मैच की बात की जाए तो केरल की ओर से खेल के दूसरे दिन मोहम्मद अजहरूद्दीन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ दिया है। मोहम्मद अजहरुद्दीन का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और तमाम फैंस का दिल इस खिलाड़ी ने जीता है। खबर लिखे जाने तक मोहम्मद अजहरुद्दीन 14 चौकों की मदद से 120* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। केरल के लिए इस शानदार खिलाड़ी ने हमेशा ही काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया है।

गुजरात के खिलाफ खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मैच को केरल टीम जरूर अपने नाम करना चाहेगी। मोहम्मद अजहरुद्दीन के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी केरल की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा।

मुंबई की ओर से शिवम दुबे ने की घातक गेंदबाजी

रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का दूसरा सेमीफाइनल मैच विदर्भ और मुंबई के बीच में हो रहा है। इस मैच में मुंबई की ओर से बेहतरीन ऑलराउंडर शिवम दुबे ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। शिवम दुबे का गेंदबाजी स्पेल पहली पारी में 11.5 ओवर में 49 रन देकर 5 विकेट था। शिवम दुबे की घातक गेंदबाजी की वजह से विदर्भ अपनी पहली पारी में 383 रन पर ढेर हो गई।

गेंदबाजी के बाद अब शिवम दुबे बल्लेबाजी में भी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। मुंबई की ओर से शिवम दुबे के अलावा शम्स मुलानी और रोस्टन दास ने दो-दो विकेट झटके। विदर्भ की ओर से दानिश मलेवार ने 79 रन की पारी खेली जबकि ध्रुव शिरोय ने 74 रन का योगदान दिया। यश राठौड़ ने 54 रन बनाए। मुंबई टीम गेंदबाजी के बाद अब बल्लेबाजी में भी विदर्भ के ऊपर दबाव जरुर डालना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ T20 WC मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भरी हुंकार, कहा ‘वे दबाव में है और हम उनकी मुश्किलें बढ़ाने को तैयार’

Sophie Molineux (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। ग्रुप बी से इंग्लैंड 8...

IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में जीत के लिए टीम इंडिया को करने होंगे ये 3 बड़े बदलाव

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही...

IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों मिलना चाहिए? जानिए 3 बड़ी वजह

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन की अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने टीम...

IRE vs IND 2026: भारत की हार पर इरफान पठान हैरान, बोले ‘सोचा नहीं था ऐसा स्कोर देखने को मिलेगा’

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) बेलफास्ट मैदान पर खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने इतिहास रच दिया। मेजबान टीम ने भारत को 34 रन से हराकर...