Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025, DC-W vs RCB-W: पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रनों पर सिमटी दिल्ली कैपिटल्स की पारी

WPL 2025, DC-W vs RCB-W: पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रनों पर सिमटी दिल्ली कैपिटल्स की पारी

Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bengaluru Women (Image Credit- Twitter X)

Womens Premier League 2025: जारी महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का चौथा मैच आज 17 फरवरी, सोमवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा है।

तो वहीं, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC-W) की पारी, आरसीबी की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ 19.3 ओवरों में कुल 141 रनों पर सिमट गई है। दिल्ली की ओर से जेमिमा राॅड्रिग्स 34 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहीं।

DC-W vs RCB-W चौथा WPL मैच, पहली पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की महिला टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम 19.3 ओवरों में कुल 141 रनों पर सिमट गई। मुकाबले में डीसी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा बिना कोई रन बनाए रेणुका सिंह के खिलाफ कैच आउट हो गई।

लेकिन इसके बाद जेमिमा राॅड्रिग्स (34 रन) और मेग लैनिंग (17) के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई। जेमिमा अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी, लेकिन 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें विकेट के पीछे रिचा घोष ने स्टंप आउट कर दिया। इसके बाद टीम के लिए अंत में एनाबेल सदलैंड ने 19, मारिजान काप ने 12, सारा ब्रायस ने 23 और शिखा पांडे ने 14 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, आरसीबी की महिला टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। रेणुका ठाकुर और जाॅर्जिया बेरहम को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा किम गार्थ और एकता बिष्ट को 2-2 सफलताएं मिली। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या दिल्ली कैपिटल्स से मिले 142 रनों के लक्ष्य का मंधाना एंड कंपनी पीछा कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...