Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: 2017 में टूटा था भारत का सपना, कोहली की कप्तानी में ऐसा था टीम का प्रदर्शन

Champions Trophy: 2017 में टूटा था भारत का सपना, कोहली की कप्तानी में ऐसा था टीम का प्रदर्शन

IND vs PAK, Champions Trophy 2017 (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टीम इंडिया पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेलेगी। भारत ने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया, जिसके चलते टीम सारे मैच दुबई में ही खेलेगी।

भारत संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया के साथ टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम हैं। दोनों ही देशों ने दो बार खिताब अपने नाम किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर टीम आगामी संस्करण जीतना चाहेगी। इस बीच आइए आपको बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के आठवें संस्करण में भारत का प्रदर्शन कैसा था-

इंग्लैंड में खेला गया था आठवां संस्करण

चैंपियंस ट्रॉफी का आठवां संस्करण 2017 में इंग्लैंड में खेला गया था, इसमें 8 देशों ने भाग लिया था। इंग्लैंड मेजबान होने के नाते सीधे क्वालीफाई हुई थी। जबकि आईसीसी वनडे चैंपियनशिप में टॉप-7 हाईएस्ट-रैंक वाली टीमों ने अपनी जगह बनाई थी, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल था।

8 टीमों को चार-चार के दो ग्रुपों में बांटा गया था। ग्रुप-ए में इंग्लैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया औरर न्यूजीलैंड और ग्रुप-बी में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका था।

ग्रुप स्टेज में भारत का प्रदर्शन

भारत ने ग्रुप स्टेज राउंड के तीन में से दो मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर जगह बनाई और सेमीफाइनल में पहुंची थी। टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 124 रन (DLS नियम) से हराया था। दूसरे मैच में टीम को श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। उन्होंने फिर तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से शिकस्त दी थी।

भारत ने सेमीफाइनल बांग्लादेश के खिलाफ 15 जून 2017 को खेला था। बांग्लादेशी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 264 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 40.1 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर 9 विकेट से जीत हासिल की थी। रोहित शर्मा 123* रन की शानदार पारी खेली थी।

फाइनल में पाकिस्तान से मिली हार

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 18 जून को द ओवल, लंदन में खेला गया था। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करते हुए 30.3 ओवरों में 158 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने 180 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत का स्क्वॉड-

विराट कोहली (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, केदार जाधव, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, दिनेश कार्तिक

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...