Skip to main content

ताजा खबर

Gambhir की ये तस्वीर देख खुद को नहीं रोक पाए इरफान पठान-युवराज सिंह, लिखे मजेदार कमेंट्स

Irfan Pathan, Gautam Gambhir And Yuvraj Singh (Image Credit- Instagram)

Gautam Gambhir वैसे तो हमेशा मैदान के अंदर और मैदान के बाहर सीरियस नजर आते हैं, लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया पर उनकी ऐसी तस्वीरें देखने को मिल जाती है, जिसमें वो हंस रहे होते हैं। अब एक ऐसी ही तस्वीर गौतम गंभीर ने शेयर की है, जिसपर उनके पुरानी साथी खिलाड़ियों का जोरदार कमेंट आया है।

पाक के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर क्या बोले Gautam Gambhir?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का मैच 23 फरवरी को पाकिस्तान से होगा, ये मैच दुबई में खेला जाएगा। इसे लेकर टीम इंडिया के कोच Gautam Gambhir ने एक बयान दिया था, जो काफी तेजी से वायरल हुआ था। गौतम गंभीर ने कहा था कि- टीम इंडिया और पाकिस्तान का मैच जब भी होता है, तो इमोशन भी काफी ज्यादा ऊपर होते हैं। साथ ही गंभीर ने बोला था कि- दोनों ही टीम एक दूसरे के ऊपर हावी होना चाहती हैं, मेरे लिए इसलिए हमेशा ही सामान्य रहेगा।

Gautam Gambhir के पोस्ट पर आया पुरानी साथियों का मजेदार कमेंट

*हाल ही में टीम इंडिया के कोच Gautam Gambhir ने एक पोस्ट किया है शेयर।
*इस पोस्ट की तस्वीर में कोच गंभीर गुलाब जामुन खाते हुए नजर आ रहे हैं।
*साथ ही उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि-Life is short, make it sweet
*इरफान पठान ने पोस्ट पर कमेंट लिखा-भाई ये दाल चावल के बाद का है क्या।
*तो युवराज सिंह ने कमेंट किया-गंभीर अगर लाइफ छोटी है तो आप हंस भी सकते हो।

इरफान पठान-युवराज ने Gautam Gambhir के पोस्ट पर किया कमेंट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55)

इस टूर्नामेंट को लेकर शुभमन गिल की क्या राय है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

मोहम्मद शमी करेंगे टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को लीड

चोट के कारण जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं, ऐसे में टीम में इस समय सबसे अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं। जिसे देखते हुए शमी टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को लीड करते हुए नजर आएंगे, साथ ही उन्हें इस दौरान हर्षित राणा और अर्शदीप का साथ भी मिलेगा। वैसे शमी ने काफी लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की है, जहां उन्होंने चोट के कारण साल करीब 1 साल क्रिकेट नहीं खेला था। अब देखना अहम होगा की इस बड़े टूर्नामेंट में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहता है।

আরো ताजा खबर

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...