Skip to main content

ताजा खबर

शिखर धवन ने दिया दो-टूक बयान, कहा-Team India को नहीं जाना चाहिए कभी भी पाकिस्तान

(Image Credit- Instagram)

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में हो रहा है, लेकिन Team India अपना एक भी मैच पाकिस्तान में नहीं खेल रही है। ऐसे में भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है, इस बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के दौरे को लेकर काफी कुछ बोला है।

गब्बर ने Team India के पाकिस्तान जाने को लेकर दिया दो टूक बयान

हाल ही में शिखर धवन ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या Team India को क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए या नहीं। इसके जवाब में शिखर धवन ने कहा कि- नहीं टीम इंडिया को क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहिए, क्रिकेट अपनी जगह है देश अपनी जगह है। आगे धवन ने कहा कि- जो हमारे देश का स्टैंड है वो पहले आगे, क्रिकेट उससे आगे नहीं है। साथ ही इस सवाल के जवाब में धवन ने ये भी कहा कि मैं कभी भी पाकिस्तान नहीं गया। तो वीडियो के आखिरी में गब्बर ने कहा कि-इस दौरे के लिए पहले सरकारों का फैसला होता है, फिर क्रिकेट बोर्ड बात करते हैं और खिलाड़ियों का इस फैसले में इतना योगदान नहीं रहता।

दुबई पहुंच गए हैं Team India के सभी खिलाड़ी

वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया दुबई पहुंच गई है, जिसका स्पेशल वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जहां इस वीडियो में Rishabh Pant साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती-मजाक करते हुए दिखे, साथ ही पंत ने अखबार उठाकर खिलाड़ियों का राशिफल भी पढ़ा।

Team India का ये मजेदार वीडियो आप लोग भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

बांग्लादेश टीम ने शुरू कर दी है अपनी तैयारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

पाकिस्तान टीम ने किया था भारत का दौरा

*साल 2023 में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आई थी भारत।
*पाक टीम साल 2023 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने आई थी भारत।
*इस दौरान हर जगह हुआ था पाकिस्तान टीम का शानदार स्वागत।
*साथ ही बाबर आजम का क्रेज भी गजब का देखने को मिला था।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...