
South Africa (Photo Source: Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पूरे 8 साल बाद टूर्नामेंट वापस लौट रहा है। साउथ अफ्रीका 21 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी। टीम ग्रुप-बी का हिस्सा है।
साउथ अफ्रीका आईसीसी टूर्नामेंट्स में लगातार अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में जगह बनाई है। देखना दिलचस्प होगा कि टेम्बा बावुमा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
इस बीच, इस ऑर्टिकल के जरिए हम आपको चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की तुलना में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड कितना बदला है, यह बताने वाले हैं। कौन-कौन से खिलाड़ी अभी भी टीम का हिस्सा है और कौन अंदर या बाहर है, सारी चीजों के बारे में बताते हैं-
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड-
बल्लेबाज- हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस, डेविड मिलर
ऑलराउंडर– जेपी डुमिनी, फरहान बेहरडीन, क्रिस मॉरिस, एंडिले फेहुलकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस
विकेटकीपर- क्विंटन डी कॉक, एबी डिविलियर्स (कप्तान)
गेंदबाज- वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर, केशव महाराज, मोर्ने मोर्कल
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड-
बल्लेबाज- टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, टोनी डी जोर्जी, रासी वैन डर डुसेन, डेविड मिलर
ऑलराउंडर– मार्को जेनसेन, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश
विकेटकीपर- रयान रिकेल्टन, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स
गेंदबाज- कगिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी एन्गिडी
क्या बदला?
कप्तान
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में एबी डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका की कप्तानी की थी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका की कप्तानी करेंगे।
ओपनिंग जोड़ी
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका के ओपनर थे।
2015 में टेम्बा बावुमा और टोनी डी जोर्जी ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।
मिडिल ऑर्डर
2017 में टीम के पास फाफ डु प्लेसिस, जेपी डुमिनी, एबी डिविलियर्स जैसे घातक बल्लेबाज थे।
2025 में साउथ अफ्रीका के पास रासी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसेन जैसे घातक फिनिशर है।
बॉलिंग अटैक
2017 में मोर्ने मोर्कल, इमरान ताहिर, क्रिस मॉरिस, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा और केशव महाराज जैसे गेंदबाज लाइनअप में थे।
कगिसो रबाडा और केशव महाराज 2025 के स्क्वॉड का भी हिस्सा है। वहीं, साउथ अफ्रीका के पास तबरेज शम्सी, लुंगी एन्गिडी, और मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश जैसे ऑलराउंडर भी है।
30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर
2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

