Skip to main content

ताजा खबर

अगर हम भारत से हार जाते हैं और फिर भी टूर्नामेंट जीतते हैं, तो यह बड़ी उपलब्धि है: सलमान अली आघा

Salman Ali Agha (Image Credit- Twitter X)

आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार 8 देशों के बीच खेले जाने वाले टाॅप टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट के दौरान सभी को पिछले सीजन की फाइनलिस्ट भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में 23 फरवरी को होने वाले हाई वोल्टेज मैच का इंतजार है। इस मैच से पहले पूर्व खिलाड़ियों द्वारा लगातार बयानबाजी की जा रही है। तो वहीं, अब इस क्रम में नया नाम पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) का जुड़ गया है।

Salman Ali Agha ने दिया बड़ा बयान

चैंपियंस ट्राॅफी से पहले सलमान ने पीसीबी पाॅडकास्ट पर कहा- चैंपियंस ट्रॉफी जीतना अंतिम लक्ष्य है। बेशक, हम भारत को हराना चाहते हैं, लेकिन अगर हम उनसे हार जाते हैं और फिर भी टूर्नामेंट जीतते हैं, तो यह एक बड़ी उपलब्धि है। मैं वास्तव में अपनी भूमिका का आनंद ले रहा हूं। यह एक नई चुनौती है, लेकिन मैं इसे अपने खेल के साथ संतुलित करने की कोशिश कर रहा हूं।

Pakistan Squad for ICC Champions Trophy 2025

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च – सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च – फाइनल, लाहौर (नोट: अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो यह मैच दुबई में होगा)

10 मार्च – फाइनल के लिए रिजर्व दिन

আরো ताजा खबर

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...