Skip to main content

ताजा खबर

‘हम क्रिकेटर्स हैं, अभिनेता नहीं’: भारतीय क्रिकेट में ‘सुपरस्टार संस्कृति’ की रविचंद्रन अश्विन ने की जमकर आलोचना

R Ashwin (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट में सुपरस्टार संस्कृति को लेकर अपना पक्ष रखा है। रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि क्रिकेटर्स को एथलीट के रूप में पहले रहना चाहिए और अभिनेता नहीं बनना चाहिए।

रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि भारतीय क्रिकेट में सुपरस्टार संस्कृति काफी तेजी से बढ़ रही है और सामान्य लोग भी इसको लेकर अपना पक्ष रख रहे हैं। दिग्गज ऑलराउंडर का मानना है कि क्रिकेटर्स का कार्य पहले क्रिकेट खेलना है और फिर उन्हें बाकी काम करने की जरूरत है।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि,’भारतीय क्रिकेट में चीजों को नॉर्मल होने देना बहुत ही जरूरी है। सुपरस्टारडम और सुपर सेलिब्रिटी को हमें भारतीय क्रिकेट में ज्यादा प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए। हमें चीजों को नार्मल करने की जरूरत है क्योंकि सभी लोग क्रिकेटर्स हैं। पहले हमें क्रिकेटर बनना चाहिए और हम कोई अभिनेता या सुपरस्टार नहीं है।’

इन सब उपलब्धियां से ज्यादा बड़े हमारे गोल होने चाहिए: रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा का उदाहरण देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि,’हम लोग खिलाड़ी हैं और किसी भी खिलाड़ी की दूसरे से तुलना नहीं की जानी चाहिए।

उदाहरण के रूप में अगर आप रोहित शर्मा या विराट कोहली हैं जिन्होंने इतना कुछ हासिल कर लिया है। अगर आप एक और शतक मार देते हैं तो यह आपकी उपलब्धि नहीं रह जाती है। हमें अपने लक्ष्य को इससे भी बड़ा रखना चाहिए। यह सभी खिलाड़ियों के लिए बेहद जरूरी है।’

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम इंडिया को लेकर अश्विन ने कहा कि,’दुबई में पांच स्पिनर्स? मुझे नहीं पता। मुझे ऐसा लगता है कि हमारे पास काफी स्पिनर्स है। अक्षर पटेल और जडेजा दोनों ही शानदार स्पिनर्स है और हमारे पास सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी है। मुझे लगता है कि अक्षर पटेल और जडेजा को खेलते हुए देखा जाएगा। हार्दिक पांड्या भी खेलेंगे और कुलदीप यादव भी। अगर वरुण चक्रवर्ती को आप टीम में शामिल करना चाहते हैं तो एक तेज गेंदबाज को आपको बाहर रखना होगा। ऐसे हार्दिक हमारे दूसरे तेज गेंदबाज होंगे नहीं तो आपको एक स्पिनर को बैठाकर तीसरे तेज गेंदबाज को शामिल करना होगा।’

আরো ताजा खबर

क्रिकेट-फुटबॉल का आइकॉनिक क्रॉसओवर! भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो से की मुलाकात

Shubman Gill meets Ronaldinho at FIFA World Cup (image via X) भारत के कप्तान शुभमन गिल ने क्रिकेट के मैदान से दूर एक यादगार पल शेयर किया, जब वे अमेरिका...

‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आक्रामक क्रिकेट’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘मस्ट-विन’ मैच से पहले स्मृति मंधाना ने किए अपने इरादे साफ

India vice-captain Smriti Mandhana has promised an aggressive approach against Australia (image via getty) स्मृति मंधाना ने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले महिला टी20...

Women’s T20 WC 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 World Cup 2026, IND W vs AUS W: match preview (image via getty) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद अहम मुकाबले में, भारतीय महिला टीम...

28 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 World Cup 2026: आज (28 जून) भारत का मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से...