Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है पाकिस्तान, टीम की संभावित प्लेइंग XI के बारे में जाने यहां

Pakistan ODI Team (Image Credit- Twitter X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तमाम लोग पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह शानदार टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान और UAE में आयोजित किया जाएगा।

आगामी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान टीम की कप्तानी मोहम्मद रिजवान करते हुए नजर आएंगे जबकि टीम का उपकप्तान सलमान अली आगा को नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान टीम इस टूर्नामेंट में काफी मजबूत नजर आ रही है और यह देखना बेहद जरूरी होगा कि वह किन खिलाड़ियों को अपनी प्लेइंग XI में शामिल करते हैं।

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेलना है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां।

सलामी बल्लेबाज:

बाबर आजम और फखर ज़मान

Babar Azam (Photo Source: Getty Images)

हाल ही में पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली गई थी। इस त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान टीम की ओपनिंग अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और विस्फोटक खिलाड़ी फखर ज़मान ने की थी। इन दोनों ही खिलाड़ियों को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी पाकिस्तान टीम की ओपनिंग करते हुए देखा जाएगा।

भले ही बाबर आजम इस समय अच्छे फॉर्म में नहीं है लेकिन उन्हें आगामी टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है। फखर ज़मान का भी बल्ला चलना पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी है।

मिडिल ऑर्डर:

साउद शकील, मोहम्मद रिजवान, तैयब ताहिर

Mohammed Rizwan (Photo Source- Getty Images)

कप्तान मोहम्मद रिजवान को मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा। हाल ही में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की ओर से मैच विनिंग पारी खेली थी। आगामी टूर्नामेंट में भी ऐसा ही देखने को मिलेगा।

साउद शकील और तैयब ताहिर को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए देखा जाएगा। भले ही यह दोनों युवा खिलाड़ी हैं लेकिन किसी भी टीम के खिलाफ यह काफी घातक साबित हो सकते हैं।

ऑलराउंडर:

फहीम अशरफ, सलमान अली आगा, खुश्दिल शाह

Faheem Ashraf of Pakistan. (Photo Source: Twitter)

सलमान अली आगा पाकिस्तान के उपकप्तान है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में मोहम्मद रिजवान के साथ काफी अच्छी साझेदारी की थी और अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का पहला शतक जड़ा था। सलमान अली आगा इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और आगामी टूर्नामेंट में भी उन्हें अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

फहीम अशरफ और खुश्दिल शाह बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। यह दोनों खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

गेंदबाज:

नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और अबरार अहमद

Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)

शाहीन शाह अफरीदी को दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिना जाता है और आगामी टूर्नामेंट में उन्हें घातक गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। शाहीन शाह अफरीदी नीचे आकर बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

हरिस रऊफ इस समय चोटिल है और उनकी जगह नसीम शाह को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अच्छी गेंदबाजी करनी बेहद जरूरी है। जहां एक तरफ नसीम शाह तेज गेंदबाजी लाइनअप में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे वहीं अबरार अहमद को अपनी फिरकी से विरोधी टीम के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव डालते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

IND A vs AFG A (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका में इस समय भारत और अफगानिस्तान ए टीमों के बीच एक ट्राई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, इसी...

BAN vs AUS, 1st T20I: जम्पा की शानदार गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

BAN vs AUS,1st T20I (image via getty) ऑस्ट्रेलिया ने चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में कड़े मुकाबले में चार विकेट से जीत के साथ...

Women’s T20 World Cup 2026: नीदरलैंड ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

India Women vs Netherlands Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां मैच आज 17 जून को भारत और नीदरलैंड की महिला...

17 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. रजत पाटीदार का जबरदस्त छक्का! होल्कर स्टेडियम के बाहर दे मारी गेंद, देखें वायरल वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार...