Skip to main content

ताजा खबर

जानें चैंपियंस ट्राॅफी में कौन हो सकता है मेजबान पाकिस्तान का बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर?

Pakistan ODI Team (Image Credit- Twitter X)

ICC चैंपियंस ट्राॅफी 2025 का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 8 देशों के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

साथ ही बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम टूर्नामेंट की गत चैंपियन भी है। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। पाकिस्तान 23 फरवरी को दुबई में भारतीय टीम के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबला खेलने वाली है।

खैर, इस आर्टिकल में हम आपको पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में कौनसा खिलाड़ी बेस्ट गेंदबाज, बल्लेबाज और ऑलराउंडर साबित हो सकता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए शुरू करते हैं:

Pakistan Squad for ICC Champions Trophy 2025

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

चैंपियंस ट्राॅफी में पाकिस्तान का बेस्ट बल्लेबाज- Babar Azam

आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में पाकिस्तान के लिए बेस्ट बल्लेबाज टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम साबित हो सकते हैं। हाल में ही बाबर वनडे क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

तो वहीं, अगर चैंपियंस ट्राॅफी में बाबर आजम का बल्ला चलता है, तो पाकिस्तान अपने खिताब की रक्षा कर सकती है। खबर लिखे जाने तक बाबर ने पाकिस्तान के लिए खेले गए 126 वनडे मैचों में 55.73 की औसत से कुल 6019 रन बनाए हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी में पाकिस्तान का बेस्ट गेंदबाज- Shaheen Shah Afridi

शाहीन अफरीदी इस समय ना सिर्फ पाकिस्तान, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। पावरप्ले में विकेट लेने की कला शाहीन को अन्य गेंदबाजों से खास बनाती है। चैंपियंस ट्राॅफी में वह टीम के बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। खबर लिखे जाने तक 24 वर्षीय शाहीन पाकिस्तान के लिए 61 वनडे मैचों में कुल 124 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी में पाकिस्तान का बेस्ट ऑलराउंडर- Salman Ali Agha

आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में पाकिस्तान के लिए अनुभवी खिलाड़ी सलमान अली आघा बेस्ट ऑलराउंडर गेंदबाज साबित हो सकते हैं। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज से पहले सलमान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंद और बल्ले से कुछ आकर्षक प्रदर्शन किया था। वह खेले गए 110 लिस्ट ए मैचों में 3117 रन बनाने के साथ कुल 89 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

2 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया; संजू सैमसन की वापसी, जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता फिटनेस मंजूरी...

‘खिलाड़ियों को बलि का बकरा न बनाएं’: बीच सीरीज में बड़े बदलावों पर भड़के शोएब मलिक, PCB को लगाई कड़ी फटकार

Shoaib Malik Hits Out at PCB over Mid-Series Axe (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बीच में ही...

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...