Skip to main content

ताजा खबर

15 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Instagram)

1) बीसीसीआई की सख्ती का दिखा असर, एकसाथ दुबई रवाना हुए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी, देखें VIDEO

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना हो चुकी है। सामने आए वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ी नजर आए। इससे पता चलता है कि बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए नए नियमों का सख्ती से पालन हो रहा है। बीसीसीआई ने 10 नई नीतियों में खिलाड़ियों के साथ ट्रैवल करने की बात कही गई थी। इसमें यह भी कहा गया था कि कोई आपात स्थिति होने पर कोच और मुख्य चयनकर्ता को बताकर खिलाड़ी को इसमें छूट मिल सकती है। हालांकि, टीम एकसाथ रवाना हुई है।

2) “जो टीम में है नहीं, उसके बारे में बात क्यों करना”- बुमराह को लेकर ये क्या बोल गए कपिल देव

1983 वर्ल्ड कप विजेता कपिल ने यहां टाटा स्टील गोल्फ पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ‘‘मुझे चिंता यही है कि वे साल में दस महीने खेल रहे हैं।’’ इसी दौरान उनसे पूछा गया कि क्या चैम्पियंस ट्रॉफी में बुमराह की कमी खलेगी, कपिल ने खिलाड़ियों से चोटिल खिलाड़ियों पर निर्भर रहने की बजाय एक दूसरे का सहयोग करने पर फोकस रखने के लिए कहा। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि, ‘‘उसके बारे में बात क्यों करना जो टीम में नहीं है। यह टीम का खेल है और टीम को जीतना है , व्यक्तियों को नहीं। यह बैडमिंटन, टेनिस या गोल्फ नहीं है। हम चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम खेल में भाग ले रहे हैं। अगर हम टीम के तौर पर खेलेंगे तो जरूर जीतेंगे।’’

3) “दुबई में पांच स्पिनर?”- भारत की चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड को देखकर भड़के आर अश्विन

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर कहा, “मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि हम दुबई में कितने स्पिनर ले जा रहे हैं। पांच स्पिनर और हमने यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठाया है। हां, मैं समझता हूं कि हम एक दौरे के लिए तीन या चार स्पिनर ले जाते हैं। लेकिन दुबई में पांच स्पिनर? मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि हमारे पास दो नहीं तो एक स्पिनर ज्यादा हैं। बाएं हाथ के दो स्पिनर और हार्दिक पांड्या के साथ आपके सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। इसलिए अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा दोनों खेलने वाले हैं। हार्दिक भी खेलेंगे और कुलदीप खेलेंगे। अगर आप वरुण चक्रवर्ती को टीम में चाहते हैं, तो आपको एक तेज गेंदबाज को बाहर बैठाना होगा और हार्दिक को अपने दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में उपयोग करना होगा। नहीं तो आपको तीसरे तेज गेंदबाज को लाने के लिए एक स्पिनर को बाहर करना होगा।”

4) जिंबाब्वे के ब्रायन बेनेट ने मात्र 21 साल में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे

जिंबाब्वे और आयरलैंड के बीच पहला वनडे मैच 14 फरवरी को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था। इस मैच में मेजबान जिंबाब्वे की ओर से बेहतरीन सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 163 गेंदों पर 20 चौके और तीन छक्कों की मदद से 169 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। यह जिंबाब्वे के किसी भी खिलाड़ी द्वारा पांचवा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। यही नहीं ब्रायन बेनेट पांचवें जिंबाब्वे के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 150 रनों का आंकड़ा पार किया है।

5) “उनकी ताकत नंबर 3 पर है ओपनिंग नहीं”- पूर्व पाक गेंदबाज ने बाबर आजम को लेकर कही ये बात

 मोहम्मद आमिर ने जीयो न्यूज से बात करते कहा, “जैसा कि मैंने आपको बताया, मेरी ताकत यह है कि अगर मुझे नई गेंद से गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिलता है, तो मैं इसका इस्तेमाल नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि यह मेरी ताकत है, नई गेंद और मुझे मेरी ताकत के साथ चुना जाना चाहिए। बाबर आजम की ताकत नंबर 3 है। वह जानता है कि वहां से पारी कैसे बनानी है। टी20 में ओपनर की भूमिका अलग होती है। वन-डे और टेस्ट में भूमिका अलग होती है।” बाबर को आमिर ने सलाह भी दी और कहा, “उसे इसे फेजों में करना होगा। पहले 10 ओवरों में मौका बनाना होगा। अगले 10 ओवर में साझेदारी बनानी होगी। भूमिका अलग है। बाबर एक बड़ा खिलाड़ी है, लेकिन मुझे लगता है कि उसे नंबर 3 पर खेलना चाहिए था। यह उसकी ताकत है। हां, जब आप फंस जाते हैं, तो आप अलग-अलग चीजें आजमाते हैं।”

6) “यह उनका आखिरी आईसीसी इवेंट हो सकता है”- RO-KO और जड्डू को लेकर पूर्व क्रिकटर का चौंकाने वाला बयान

अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा, “मैं भारी मन से कह रहा हूं कि आप सही कह रहे हैं। इसकी प्रबल संभावना है। चैंपियंस ट्रॉफी होने वाली है और उसके बाद, इस साल एक और ICC इवेंट होगा, जो WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) फाइनल है और हम वहां नहीं पहुंचे हैं। इसलिए विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा में से कोई भी उसमें नहीं खेलेगा।” पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “उसके बाद, अगले साल ICC इवेंट T20 वर्ल्ड कप है, लेकिन तीनों ने उस प्रारूप से संन्यास ले लिया है। इसलिए तीनों वहां भी नहीं खेलेंगे। वनडे वर्ल्ड कप 2027 में होगा, जो थोड़ा दूर है। 2027 तक दुनिया बहुत अलग दिखेगी। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को भी लगता है कि यह उनका आखिरी आईसीसी इवेंट हो सकता है।”

7) पाकिस्तान वर्सेस न्यूजीलैंड मैच के दौरान मैदान पर पहुंच गई काली बिल्ली, रोकना पड़ गया ट्राई सीरीज का फाइनल

पाकिस्तान वर्सेस न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा था। इसी दौरान मैदान पर एक जानवर ने दस्तक दी और मैच को रोकना पड़ा। ट्राई सीरीज के फाइनल मैच के दौरान मैदान पर एक काली बिल्ली पहुंच गई। इस दौरान ट्राई सीरीज का फाइनल भी रोकना पड़ गया। बाद में बिल्ली अपने आप ग्राउंड से बाहर चली गई और मैच कुछ मिनटों के बाद फिर से शुरू किया गया। अक्सर इस तरह की घटनाएं क्रिकेट मैच के दौरान देखने को मिल ही जाती हैं।

8) Viral Video: क्या सच में पाकिस्तान के लोगों ने लगाए “Virat Kohli जिंदाबाद” के नारे?

Virat Kohli का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं है, उनको दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी प्यार देते हैं। जिसका नजारा उस वक्त देखने को मिलता है, जब कोहली टीम इंडिया के साथ विदेशी दौरे पर जाते हैं, इस बीच विराट से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो पड़ोसी देश पाकिस्तान का बताया जा रहा है, जिसमें वहां के लोग विराट के नाम की माला जप रहे हैं।

9) विराट कोहली और RCB की कप्तानी को लेकर श्रीकांत ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

अपने यूट्यूब चैनल Cheeky Cheeka पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से श्रीकांत ने कहा- मुझे लगता है कि विराट ने कप्तानी के लिए ना कह दिया होगा। उन्होंने कहा होगा कि मैं बैटिंग पर फोकस करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि ये सब विराट कोहली से सलाह करके हुआ होगा। श्रीकांत ने आगे कहा- रजत पाटीदार एक अच्छा विकल्प हैं। वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि उन्हें बहुत अधिक उम्मीदें नहीं होंगी। जब हमने 2007 में धोनी को टी20 विश्व कप का कप्तान नियुक्त किया, तो उनसे और टीम से बहुत अधिक उम्मीदें नहीं थीं।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...