
MS Dhoni (Image Credit- Instagram)
सोशल मीडिया पर जैसे ही MS Dhoni का कोई वीडियो या तस्वीर सामने आती है, वो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो जाती है। ऐसा ही कुछ इस बार देखने को मिला है, जहां एक वीडियो सामने आया है। जहां इस वीडियो में माही अपने कुछ खास लोगों के साथ नजर आ रहे हैं और अब उस वीडियो को हर कोई शेयर करने में लगा हुआ है।
फैन्स उत्साहित हैं फिर से MS Dhoni को खेलता देखने के लिए
जी हां, एक बार फिर से CSK के फैन्स IPL 2025 को लेकर काफी उत्साहित हैं, जिसका कारण है MS Dhoni का ये सीजन भी खेलना। ऐसे में हर कोई धोनी की धाकड़ बल्लेबाजी देखने के लिए बेताब है, जिसे लेकर माही अपनी तैयारी शुरू कर चुके हैं और नेट्स में कड़ा अभ्यास करते हुए नजर आए थे कुछ दिनों पहले। वैसे इस बार भी टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ही करेंगे।
MS Dhoni का ये वीडियो तो देखना बनता है बॉस
*सोशल मीडिया पर MS Dhoni का एक नया वीडियो हुआ सुपर वायरल।
*इस वीडियो में वाइफ साक्षी के गले में हाथ डाले नजर आ रहे हैं माही।
*जहां दोनों एक रोमांटिक गाना गाते हुए नजर आ रहे थे कार्यक्रम में।
*दूसरी ओर कुछ ही देर में ये वीडियो इंटरनेट पर हो गया था सुपर वायरल।
आप भी देखो MS Dhoni का ये वायरल हुआ वीडियो
A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)
एक नजर डालते हैं माही की इन तस्वीरों पर भी
A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)
आखिरी बार धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी टीम इंडिया ने
जी हां, आखिरी बार टीम इंडिया ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, उस समय टीम इंडिया की कप्तानी धोनी कर रहे थे। जहां फाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को मात दी थी और ट्रॉफी अपने नाम की थी। उसके बाद भारतीय टीम ने साल 2017 में भी इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला था, लेकिन उस फाइनल मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब देखना अहम होगा की टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

