
Steve Smith (Photo Source: Getty Images)
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ ग्रुप-बी में हैं। टीम पहला मुकाबला 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर में खेलेगी। स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे, क्योंकि पैट कमिंस इंजरी के चलते बाहर हो चुके हैं।
बता दें, स्मिथ ने पिछले संस्करण में भी कप्तानी की थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, टीम ग्रुप स्टेज राउंड में तीन में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने से पहले आइए आपको बताते हैं कि वनडे में कप्तान के तौर पर स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड कैसा है, साथ ही उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में भी बताते हैं-
वनडे कप्तान के तौर पर स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड-
स्टीव स्मिथ ने अब तक 61 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है, जिनमें उन्हें 31 में जीत और 26 में हार मिली है। उनका विनिंग प्रतिशत 50.81 है।
मैच- 61
जीत- 31
हार- 226
टाई- 0
ड्रॉ- 0
नो रिजल्ट- 03
विनिंग प्रतिशत- 50.81
वनडे में स्टीव स्मिथ का व्यक्तिगत प्रदर्शन-
स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 166 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 43.31 की औसत, 87.15 की स्ट्राइक रेट से 5674 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं।
मैच- 166
पारी- 150
रन- 5674
स्ट्राइक रेट- 87.15
औसत- 43.31
हाईएस्ट स्कोर- 164
अर्धशतक- 34
शतक- 14
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड-
स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा
ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट से पहले Babar Azam को तेज बुखार, पाकिस्तान टीम में 8वें बदलाव की आशंका
2 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘खिलाड़ियों को बलि का बकरा न बनाएं’: बीच सीरीज में बड़े बदलावों पर भड़के शोएब मलिक, PCB को लगाई कड़ी फटकार
‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

