Skip to main content

ताजा खबर

इस भारतीय कोच की हुई आईपीएल में एंट्री, राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया

Sairaj Bahutule (Image Credit- Twitter X)

राजस्थान रॉयल्स ने आज यानी 13 फरवरी को अपने गेंदबाजी कोच की घोषणा की है। राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग की बेहतरीन फ्रेंचाइजी में से एक है। उन्होंने आईपीएल के पहले संस्करण यानी 2008 सीजन को अपने नाम किया था। यही नहीं राजस्थान रॉयल्स ने 2022 सीजन के फाइनल में भी अपनी जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स को नया स्पिन बॉलिंग कोच मिल गया है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी साईराज बहुतुले को राजस्थान रॉयल्स ने ये जिम्मेदारी सौंपी है। वह राहुल द्रविड़ और कुमार संगाकारा के साथ मिलकर काम करेंगे। आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपनी कोचिंग यूनिट में बड़ा बदलाव किया है।

बता दें कि भारतीय घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बहुतुले के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 630 से अधिक विकेट और 6,000 रन बनाने का प्रभावशाली रिकॉर्ड है। भारतीय घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बहुतुले के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 630 से अधिक विकेट और 6,000 रन बनाने का प्रभावशाली रिकॉर्ड है। उन्होंने मुंबई, बंगाल, केरल और भारतीय राष्ट्रीय पुरुष टीम जैसी टीमों का मार्गदर्शन किया है।

राजस्थान रॉयल्स टीम में फिर से शामिल होकर काफी अच्छा लग रहा है: साईराज बहुतुले

साईराज बहुतुले ने राजस्थान रॉयल्स टीम में फिर से जुड़ने के बाद कहा कि,’राजस्थान रॉयल्स में फिर से शामिल होना एक बहुत बड़ा सम्मान है। प्रतिभा को निखारने और क्रिकेट का एक रोमांचक ब्रांड खेलने के लिए फ्रेंचाइजी की प्रतिबद्धता मेरे अपने कोचिंग फिलॉसफी से मेल खाती है। मैं राहुल और बाकी कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर हमारे गेंदबाजी आक्रमण को विकसित करने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य आगामी सीजन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करना है।’

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी इस बात से खुश है कि दिग्गज खिलाड़ी उनकी टीम में फिर से जुड़ गए हैं। राहुल द्रविड़ ने बहुतुले को लेकर कहा कि, ‘स्पिन गेंदबाजी के बारे में साईराज की गहरी समझ और उनके व्यापक कोचिंग अनुभव ने उन्हें हमारी टीम के लिए एक अमूल्य जोड़ बना दिया है। युवा गेंदबाजों को सलाह देने की उनकी सिद्ध क्षमता राजस्थान रॉयल्स में हमारे दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...