
(Image Credit- Instagram)
टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड को आखिरी वनडे मैच में भी मात दे दी, वहीं इस वनडे मैच में Shubman Gill ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका था। ऐसे में टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर गिल का एक खास वीडियो शेयर किया गया है, जहां इस वीडियो में उन्होंने कई चीजों को लेकर बात की है।
ये स्टेडियम खास है Shubman Gill के लिए
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आए वीडियो में Shubman Gill ने खुलकर बात की है, इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद के स्टेडियम को लेकर भी बयान दिया। वीडियो के शुरूआत में गिल ने कहा कि-अहमदाबाद के इतने बड़े स्टेडियम में काफी लोग आते हैं, उनसे मुझे काफी एनर्जी मिलती है और इस स्टेडियम की अलग ही वाइब है। मैंने और टीम ने जो प्रदर्शन किया उससे मैं काफी संतुष्ट हूं और तीसरे मैच से पहले ये बात हुई थी की हम जीत का सिलसिला जारी रखेंगे।
अय्यर और अक्षर क्या बोले?
वहीं इस वीडियो में श्रेयस अय्यर ने कहा कि- इस जीत को हासिल कर के काफी अच्छा लग रहा है, हमें सभी को पता है कि इंग्लिश टीम कितनी अच्छी है। मैं रनों का काफी भूखा हूं और इस सीरीज में भी शतक से चूका हूं, तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रन बनाने पर फोकस होगा। तो अक्षर ने कहा कि- टीम की जीत में सभी का योगदान था, इस जीत से टीम को आत्मविश्वास मिलेगा।
Shubman Gill ने जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब
दूसरी ओर Shubman Gill ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया, जहां उन्होंने तीनों वनडे मैचों में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के खिलाफ हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज में शुभमन ने कुल 259 रन बनाए थे, इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक के अलावा 2 अर्धशतक भी निकले थे।
Shubman Gill सहित बाकी खिलाड़ियों का बयान
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
गिल ने कुछ इस तरह मनाया था अपने शतक का जश्न
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
टीम इंडिया के लिए शानदार रही ये वनडे सीरीज
*टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर वनडे सीरीज 3-0 अपने नाम की।
*साथ ही इस सीरीज के दूसरे वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने ठोका था शानदार शतक।
*तो विराट कोहली भी नजर आए अपनी पुरानी लय में और आखिरी मैच में लगाया अर्धशतक।
*इस सीरीज के जरिए यशस्वी जायसवाल, हर्षित और वरुण चक्रवर्ती ने किया अपना वनडे डेब्यू।
Womens T20 WC 2026: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
IRE vs IND, 2nd T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे का हुआ डेब्यू; प्लेइंग XI पर डालें नजर
“वह थक जाएगा…” – माइकल वॉन ने वैभव सूर्यवंशी के खेल में पकड़ी बड़ी कमजोरी
‘रोहित खुद तय करें अपना भविष्य, उन्हें सब पता है’ – हिटमैन के ODI फ्यूचर को लेकर बोले पूर्व दिग्गज

