
IND vs ENG (Photo Source: X)
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने एक टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। इस सीरीज में ये लगातार तीसरा मौका था जब इंग्लिश कप्तान ने टॉस जीता है। दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी अपनी प्लेइंग XI में कुछ बदलाव किए हैं।
इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है। जेमी ओवर्टन की जगह टॉम बैंटन टीम में शामिल किए गए हैं। वहीं, भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है, जबकि वरुण चक्रवर्ती फिट नहीं हैं। इनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को मौका मिला है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। दोनों टीमों का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले यह आखिरी मैच है।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बैंटन, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड और साकिब महमूद
भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद
WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद
Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

