Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, एक नाम चौंकाने वाला

Champions Trophy में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, एक नाम चौंकाने वाला

Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी की 2025 की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है और 2017 के बाद पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी और अगर वह सेमीफाइनल/फाइनल में पहुंचते हैं तो वह मुकाबले भी दुबई में ही होंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी में अगर बल्लेबाजी की बात करें तो सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है, वहीं सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो चार बल्लेबाजों ने चैंपियंस ट्रॉफी में तीन-तीन शतक लगाए हैं। इन चार बल्लेबाजों में दो भारतीय का नाम भी शामिल है। 1998 से लेकर 2017 तक भारत की तरफ से 6 बल्लेबाजों ने आईसीसी के इस टूर्नामेंट में कम से कम एक शतक लगाया है।

इस आर्टिकल में हम आपको उन बल्लेबाजों के नाम बताएंगे, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाई है।

Champions Trophy: पांच बल्लेबाज जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

5) रोहित शर्मा – 1 शतक Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के 10 मैच में एक शतक की मदद से 481 रन बनाए हैं। रोहित ने इसके अलावा चार अर्धशतक भी जड़ा है। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 129 गेंदों में 123 रनों की नाबाद पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में यही उनका एकमात्र शतक है।

4. वीरेंद्र सहवाग – 1 शतक

वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में चैंपियंस ट्रॉफी के 10 मैच में एक शतक की मदद से 389 रन जुटाए हैं। सहवाग के नाम एक शतक के साथ-साथ दो अर्धशतक भी दर्ज हैं। 2002 चैंपियंस ट्रॉफी में सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ 104 गेंदों में 126 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

3. मोहम्मद कैफ – 1 शतक

मोहम्मद कैफ ने अपने पूरे करियर में चैंपियंस ट्रॉफी में 8 मैच खेले और उसमें उनके नाम एक शतक मौजूद है। कैफ ने 2002 चैंपियंस ट्रॉफी में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 112 गेंदों में 111 रनों की नाबाद एवं मैच विनिंग पारी खेली थी और उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

2. सौरव गांगुली – 3 शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 13 मैच में उन्होंने कुल 3 शतक लगाए। गांगुली ने 2000 के आईसीसी नॉकआउट के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच विनिंग 141 रनों की नाबाद पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

फाइनल में भी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रनों की शतकीय पारी खेली थी लेकिन उस मैच में भारतीय टीम को आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2002 चैंपियंस ट्रॉफी में सौरव गांगुली ने 109 गेंदों में 117 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी और वीरेंद्र सहवाग के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 192 रनों की जबरदस्त साझेदारी निभाई थी।

1. शिखर धवन – 3 शतक

भारत की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है। उन्होंने 10 मैचों में 701 रन बनाए थे और उनके नाम सबसे ज्यादा तीन शतक का रिकॉर्ड भी दर्ज है। धवन ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 94 गेंदों में 114 रनों की शतकीय पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 107 गेंदों में 102 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 128 गेंदों में 125 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी लेकिन उस मैच में भारतीय टीम को 321/6 का बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था।

আরো ताजा खबर

अजीत अगरकर बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर या होगी विदाई? BCCI के साथ जल्द हो सकती है आर-पार की बैठक

BCCI to Meet Ajit Agarkar Soon to Decide Chief Selector Future: Report (image via getty) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही अजीत अगरकर के साथ एक अहम बैठक करने...

IPL 2027: MI में बने रहेंगे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव? हेड कोच महेला जयवर्धने के भविष्य पर भी आया बड़ा अपडेट!

IPL 2027: MI Set to Retain Mahela Jayawardene as Coach, Keep Rohit & Suryakumar Amid Captaincy Shift (image via X) 2026 सीजन में नौवें स्थान पर रहने की निराशाजनक परफॉर्मेंस...

2 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Duleep Trophy 2026: कप्तान तिलक वर्मा का जोरदार प्रदर्शन, साउथ जोन ने फाइनल में मारी एंट्री; नॉर्थ जोन को 7 विकेट हराया...

Duleep Trophy 2026: कप्तान तिलक वर्मा का जोरदार प्रदर्शन, साउथ जोन ने फाइनल में मारी एंट्री; नॉर्थ जोन को 7 विकेट हराया

Tilak Varma’s All-Round Heroics Power South Zone into Duleep Trophy Final (image via X) Duleep Trophy 2026, 2nd Semi-Final: बुधवार, 2 सितंबर को मैच के चौथे दिन, कप्तान तिलक वर्मा...