Skip to main content

ताजा खबर

“अरे, गंभीर, तुम जो कर रहे हो वह गलत है”- K Srikkanth ने भारत के हेड कोच को लगाई फटकार

Kris Srikkanth (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व कप्तान के श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे मैचों में केएल राहुल को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजें के फैसले के लिए हेड कोच गौतम गंभीर की आलोचना की है। अब तक के दोनों मैचों में, भारत द्वारा बीच में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को प्राथमिकता देने के कारण, राहुल को नंबर 6 पर भेजा गया। केएल राहुल अक्सर नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं।

वनडे फॉर्मेट में बैटिंग ऑर्डर को लेकर हो रहे बदलाव को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर का मानना है कि, उनको फ्लेक्सबिलिटी चाहिए, लेकिन 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे और पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने कहा है कि गौतम गंभीर जो आप कर रहे हो, वह सही नहीं है।

K Srikkanth ने Gautam Gambhir को जमकर लताड़ा

अपने यूट्यूब चैनल पर क्रिस श्रीकांत ने गौतम गंभीर से कुछ कठिन सवाल पूछते हुए कहा, “श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में हैं, जो भारत के लिए सकारात्मक बात है, लेकिन मुझे लगता है कि केएल राहुल के लिए यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हां, अक्षर पटेल 30 और 40 रन बना रहे हैं, लेकिन केएल राहुल के साथ जो किया जा रहा है, वह सही नहीं है। उनके रिकॉर्ड को देखें, उन्होंने नंबर 5 पर शानदार प्रदर्शन किया है, उनका रिकॉर्ड शानदार है। मुझे नहीं पता कि टीम मैनेजमेंट उनकी पोजिशन के बारे में क्या सोच रहा है। अगर वह नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करते हैं, तो वे 6 या 7 रन ही बनाएंगे। यह अनुचित है।”

गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि भारतीय कोच ने केएल राहुल की जगह अक्षर पटेल को खिलाने का जो फैसला किया है, वह सही नहीं है। उन्होंने आगे कहा, “अरे, गंभीर, तुम जो कर रहे हो वह सही नहीं है। हां, परिस्थिति के हिसाब से भारत अक्षर को नंबर 5 पर भेज सकता है, लेकिन यह एक सुसंगत रणनीति नहीं हो सकती। अगर तुम इस तरह के बदलाव करते रहोगे, तो तुम्हें पता है कि क्या होगा, एक महत्वपूर्ण मैच होगा जहां सब कुछ बिखर जाएगा। यही बात मुझे चिंतित करती है।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “आप लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के बारे में बात करके इसे उचित नहीं ठहरा सकते। क्या इसका मतलब यह है कि आपको शीर्ष चार में बाएं-दाएं संयोजन की परवाह नहीं है? यह केवल नंबर 5 पर ही क्यों मायने रखता है? मुझे अक्षर पटेल से कोई परेशानी नहीं है-वह अपने मौकों का पूरा फायदा उठा रहा है, लेकिन अगर आप राहुल को निचले क्रम में उतार रहे हैं, तो ऋषभ पंत को नंबर 6 पर खिलाइए। राहुल के आत्मविश्वास को कम क्यों किया जाए? क्या यह उस खिलाड़ी के साथ उचित है जिसने विश्व क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है?”

আরো ताजा खबर

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...