Skip to main content

ताजा खबर

शुभमन गिल की बैटिंग टेक्निक को लेकर पीटरसन ने दिया बड़ा बयान, बोले- “जो चीज उसे खतरनाक…”

शुभमन गिल की बैटिंग टेक्निक को लेकर पीटरसन ने दिया बड़ा बयान, बोले- “जो चीज उसे खतरनाक…”

Shubman Gill & Kevin Pietersen (Photo Source: X)

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में जीत दर्ज कर 2-0 से बढ़त बना ली है। दोनों ही मैचों में भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने अर्धशतकीय (87 और 60) पारियां खेली। गिल दो मैचों में 147 रन बनाकर भारत के लिए सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन का मानना है कि शुभमन गिल अब और ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज बनने की राह पर हैं।

पीटरसन ने दूसरे वनडे के बाद गिल की बैटिंग टेक्निक में बदलाव के बारे में बात की, जिससे कारण वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा अटैक कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने गिल की अलग-अलग लेंथ की गेंद को संभालने की क्षमता के बारे में भी बात की।

शुभमन गिल की बैटिंग टेक्निक को लेकर केविन पीटरन ने कही यह बात

केविन पीटरसन ने दूसरे वनडे के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

“मैंने एक ट्रिगर के बारे में बात की थी जब आप बड़े लड़कों के क्रिकेट में शामिल होते हैं और तेज गेंदबाजों का सामना करते हैं। आपको एक सेटअप की जरूरत होती है, और यह कुछ ऐसा है जो उसने बल्लेबाजी करते समय अपनाना शुरू कर दिया है। मुझे लगता है कि इससे उसके खेलने के तरीके में सुधार हुआ है।”

“जो चीज उन्हें और खतरनाक बनाती है वह है उनका पिकअप शॉट खेलना, बैकफुट से थोड़ा सा पंच मारना। अब कोई गेंदबाज उनके खिलाफ शॉर्ट लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर सकता। उन्हें या तो स्टंप के ऊपर से गेंदबाजी करनी होगी या फिर बहुत अच्छी बाउंसर फेंकनी होगी।”

केविन पीटरसन ने आगे कहा कि दो पारियों में अर्धशतकीय पारियों से शुभमन गिल खुश नहीं हुए होंगे।

“वह लगातार सुधार करना चाहेंगे, वह 60 रन बनाकर आउट होना बंद करना चाहेंगे। वह रोहित की तरह 100 रन बनाना चाहेंगे।”

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज हैदराबाद का सामना पंजाब से आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन...

IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

SRH vs PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है।...

IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 6 मई बुधवार को आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ शेड्यूल की घोषणा, आधिकारिक तौर पर...

IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

जारी आईपीएल सीजन का एक और रोमांचक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने जा रहा है। आईपीएल 2026 का यह 50वां मैच 7 मई को...