Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले हरभजन सिंह- शोएब अख्तर की भिड़ंत ने भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता की यादें की ताजा

hilarious tussle between Harbhajan Singh and Shoaib Akhtar

DP World ILT20 2025 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। 9 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए खिताबी जंग में दुबई कैपिटल्स ने चार विकेट से जीत दर्ज की। वहीं फाइनल के लिए दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी मैदान में नजर आए।

दोनों दिग्गजों ने एक साथ मंच साझा किया और मजाक-मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान हरभजन सिंह बल्लेबाजी और अख्तर गेंदबाजी करने की तैयारी करते हुए दिखे और फिर एक-दूसरे की ओर बढ़ते हुए आक्रामक रुख अपनाया। हालांकि, यह मस्ती का एक हिस्सा था। दोनों ने दोस्ताना माहौल का पूरा लुत्फ उठाया। फैन्स भी इसे देखकर काफी उत्साहित हुए।

यहां देखें वीडियो-

ILT20 2025 फाइनल मैच की बात करें तो डेजर्ट वाइपर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रनों का स्कोर बनाया। मैक्स होल्डन ने 51 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली। वहीं सैम करन ने 33 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्के की मदद से 66 रन बनाए। इसके जवाब में दुबई कैपिटल्स ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए रोवमन पॉवेल ने 63 रन बनाए। वहीं सिकंदर रजा ने 12 गेंदों में तेजतर्रार नाबाद 34 रन बनाए।

23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना

इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है, जहां कराची में गत चैंपियन और मेजबान पाकिस्तान की भिड़त न्यूजीलैंड से होगी। वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में अहम मुकाबला होने वाला है। ग्रुप की अन्य दो टीमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। भारत का सामना 20 फरवरी को बांग्लादेश और 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। इसके अलावा दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

आठ टीमों के टूर्नामेंट को हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा और अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। टूर्नामेंट का फाइनल लाहौर में खेला जाना है, लेकिन अगर भारत में फाइनल में पहुंचता है तो इसका आयोजन दुबई में होगा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...