Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: बांग्लादेश को ट्रॉफी जितवा सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, एक के नाम लगभग 8 हजार रन

Champions Trophy 2025: बांग्लादेश को ट्रॉफी जितवा सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, एक के नाम लगभग 8 हजार रन

Bangladesh Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम अब तक एक भी बार चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 9 मैचों में से दो मैचों में जीत दर्ज कर टीम ने पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर जगह बनाई थी। टॉप-8 में जगह बनाने के चलते ही टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई हुई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।

बांग्लादेश टीम पहला मुकाबला 20 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलेगी। शाकिब अल हसन और लिटन दास जैसे खिलाड़ी स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है। नजमुल हुसैन शान्तो कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, देखना होगा उनके नेतृत्व में टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

इस बीच आपको बताते हैं कि वो कौन से दो खिलाड़ी है, जो चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं-

यह भी पढ़े:- Champions Trophy: 2017 vs 2025 कितना बदला बांग्लादेश का स्क्वॉड, जानें यहां

बांग्लादेश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं ये दो खिलाड़ी

1. मेहदी हसन मिराज

UAE और पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में मेहदी हसन मिराज बांग्लादेश के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। वह स्क्वॉड में मौजूद सभी खिलाड़ियों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने अब तक 103 वनडे मैचों में 24.98 के औसत, 76.84 की स्ट्राइक रेट से 1599 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 103 मैचों की 100 पारियों में 36.1 की औसत, 4.85 की इकॉनमी से 110 विकेट चटकाए हैं। गेंदबाज के रूप में मिडिल ओवरों में मेहदी हसन मिराज विरोधी बल्लेबाजों पर हावी होते हुए नजर आ सकते हैं।

2. मुश्फिकुर रहीम

मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश के लिए वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। आगामी टूर्नामेंट में एक सीनियर बल्लेबाज के रूप में उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। उन्होंने 272 मैचों में 36.59 के औसत, 79.73 की स्ट्राइक रेट से 7793 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बांग्लादेश के स्क्वॉड पर डालें नजर-

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा

আরো ताजा खबर

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...

“बाबर आजम बने ‘डमी कप्तान’, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था”: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज राशिद लतीफ ने साधा निशाना

Rashid Latif Slams Babar Azam as ‘Dummy Captain’, Says He Should Have Resigned (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने बाबर आजम की कड़ी आलोचना करते हुए...

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल और सोनल दिनुशा को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है।...