Skip to main content

ताजा खबर

“मैं यहां काफी लंबे समय से हूं और…”, कटक में शतक के बाद अपने माइंडसेट को लेकर बोले रोहित शर्मा

“मैं यहां काफी लंबे समय से हूं और…”, कटक में शतक के बाद अपने माइंडसेट को लेकर बोले रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज के दूसरे वनडे मैच में शतक ठोक आलोचकों को तगड़ा जवाब दे दिया है। हिटमैन लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले यह अच्छा संकेत है। उन्होंने कटक में 90 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 119 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 305 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

बीसीसीआई ने दूसरे वनडे मैच के बाद रोहित शर्मा का एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जिनमें उन्होंने माइंडसेट और अपने गेमप्लान को लेकर बातें की।

यह भी पढ़े:- IND vs ENG: कटक में Ro’Hit Sharma’ की धमाकेदार शतक ने टीम इंडिया को दिलाई जीत, इंग्लैंड को मात देकर सीरीज की अपने नाम

एक या दो पारी मेरे माइंड को नहीं बदलती- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में बात करते हुए इस बात पर जोर दिया कि जब आप इतने समय खेल लेते हैं और रन बना लेते हैं तो आपको पता होता है कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि, प्लेयर को अपने माइंडसेट पर भरोसा रखना चाहिए और खेल का मजा लेना चाहिए।

“मैं इसी के बारे में बात कर रहा था, देखो जब लोग इतने सालों तक खेल लेते हैं और इतने सारे रन बना लेते हैं। इसका मतलब है कि कुछ तो है। मैंने लंबे समय से इस गेम को खेल रहा हूं और मुझे पता है कि किस चीज की जरूरत है। यह बस ऐसा है कि वहां जाओ और अपनी चीजें करों। जो आज मैंने किया वो मेरी एक चीज है।”

“मेरे दिमाग में बस एक ही चीज रहती है कि वो चीजें करनी चाहिए जो मैं करता हूं, जिस तरह से बैटिंग करता हूं उसी तरह से करुं। जैसा कि मैंने कहा कि मैं यहां काफी समय से हूं, इसीलिए एक या दो पारी मेरे माइंड को नहीं बदलती है। लेकिन यह बस ऑफिस का एक दिन था और हमें अपना जॉब करना है। और हमारा जॉब है कि वहां जाएं और अपना गेम खेलें। जब आप रात में सोते हैं और यह जानते हैं कि आज आपने अपना बेस्ट दिया आखिर में यही मैटर करता है।”

रोहित ने आगे कहा,

“हमेशा जब मैं मैदान में जाता हूं तो मैं अच्छा करने की कोशिश करता हूं। कभी अच्छा होता है और कभी नहीं होता है। मुझे क्या करना है इसे लेकर अगर मैं स्पष्ट हूं, मेरे लिए बस यही मायने रखता है। बस अपने माइंडसेट पर भरोसा रखो। यह सुनने में आसान लगता है लेकिन बहुत मुश्किल है। हमें बस इस गेम का मजा लेना चाहिए।”

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...