Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: गर्मी से परेशान फैंस पर वाटर स्प्रे की हुई बरसात, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीर

IND vs ENG (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने एक बार फिर से काफी अच्छी शुरुआत की है और इस समय उन्होंने मेजबान के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

हालांकि तमाम फैंस को इस मैच में गर्मी से काफी परेशानी हो रही है। दरअसल कटक में इस समय काफी गर्मी है और इसकी वजह से फैंस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फैंस को राहत मिली जब वहां वाटर स्प्रे का छिड़काव हुआ।

इसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने भी इसकी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया।

The Cuttack stadium staff are spraying water on fans to help them beat the heat. pic.twitter.com/20aAecGO1V

— Jay Cricket. (@Jay_Cricket12) February 9, 2025

बेन डकेट ने खेली अपनी टीम के लिए बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को मेजबान इंडिया ने चार विकेट से अपने नाम किया था। इंग्लैंड को अगर तीन मैच की वनडे सीरीज में बने रहना है तो उन्हें इस समय खेले जा रहे दूसरे वनडे को जीतना बेहद जरूरी हैं। दूसरे वनडे की बात की जाए तो इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 चौकों की मदद से 65 रन बनाए जबकि फिल साल्ट ने 26 रन का योगदान दिया।

हैरी ब्रूक को शुरुआत तो मिली लेकिन शानदार बल्लेबाज इस मैच में 31 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। भले ही इंग्लैंड ने अपने तीन विकेट खो दिए हैं लेकिन टीम इस समय काफी अच्छी स्थिति में है और वह मेजबान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे। टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ। यह देखना बेहद जरूरी है कि दूसरे वनडे को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत 

ICC Women’s Champions Trophy 2027 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले...

 Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X) Asian Games 2026 Bangladesh Squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आज 2 सितंबर, बुधवार को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय...

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...