Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025: हो गया ऐलान, यूपी वॉरियर्स ने आगामी सीजन के लिए दीप्ति शर्मा को अपनी टीम का कप्तान किया नियुक्त

WPL 2025 हो गया ऐलान यूपी वॉरियर्स ने आगामी सीजन के लिए दीप्ति शर्मा को अपनी टीम का कप्तान किया नियुक्त

Deepti Sharma (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय टीम की बेहतरीन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। दीप्ति शर्मा ने हमेशा ही टीम इंडिया की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। अब दीप्ति शर्मा को महिला प्रीमियर लीग 2025 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

महिला प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्स ने आगामी सीजन के लिए अपनी टीम के कप्तान की घोषणा कर दी है। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को WPL के आगामी सीजन में यूपी वॉरियर्स की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा। पिछले दो सीजन में यूपी वॉरियर्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने की थी।

हालांकि एलिसा हीली की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। बता दें कि, यूपी वॉरियर्स महिला प्रीमियर लीग 2024 सीजन में चौथे पायदान पर रही थी। उन्होंने 8 मैच में सिर्फ तीन में जीत दर्ज की थी जबकि 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। यही नहीं महिला प्रीमियर लीग 2023 सीजन में टीम ने 8 मैच में 4 में जीत दर्ज की थी जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

यूपी वॉरियर्स के 2023 सीजन में 8 अंक थे और टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर थी। दीप्ति शर्मा की बात की जाए तो महिला प्रीमियर लीग में भी उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी अपनी छाप छोड़ी है।

आगामी सीजन में दीप्ति शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए देखा जाएगा

दीप्ति शर्मा को वॉरियर्स ने पहले सीजन की नीलामी में 2.6 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। दीप्ति शर्मा ने 2023 सीजन में 90 रन बनाए थे और 9 विकेट झटके थे। 2024 सीजन की बात की जाए तो इस शानदार खिलाड़ी ने 295 रन बनाए थे और 10 विकेट भी हासिल किए थे। यही नहीं दीप्ति ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में हैट्रिक भी ली थी।

वो पहले खिलाड़ी थी जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में हैट्रिक ली। एलिसा हीली इस समय चोटिल है और इसी वजह से वॉरियर्स फ्रेंचाइजी ने दीप्ति शर्मा को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और स्नेह राणा के बाद दीप्ति शर्मा महिला प्रीमियर लीग में चौथी भारतीय कप्तान बन गई हैं।

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...