Skip to main content

ताजा खबर

डेब्यू तो Varun Chakaravarthy का हो रहा था, लेकिन अपनी स्पीच से महफिल सर जडेजा ने लूट ली

(Image Credit- Instagram)

जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच बने हैं, तब से Varun Chakaravarthy की चांदी ही चांदी हो रही है। जहां पहले इस स्पिनर की लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी हुई थी, वहीं अब वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया से अपना वनडे डेब्यू भी कर लिया है और उसी से जुड़ा खास वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

जडेजा ने Varun Chakaravarthy को कैप देते समय क्या बोला?

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसकी शुरूआत में कोच गौतम गंभीर  ने कहा कि Varun Chakaravarthy को वनडे डेब्यू कैप जडेजा देंगे। वहीं डेब्यू कैप देते समय सर जडेजा ने वरुण चक्रवर्ती को कहा कि- वरुण आपके और आपके परिवार के लिए ये खास दिन है, हमने टेनिस बॉल क्रिकेट से लेकर टी20 क्रिकेट में आपका जादू देखा है। आगे जडेजा ने कहा कि- अब बारी आ गई है इस प्रारूप में कुछ ज्यादा स्पेशल करनी की, हम सभी आपके साथ हैं और अपना 100 प्रतिशत दो।

Varun Chakaravarthy ने डेब्यू के बाद क्या कहा?

वहीं इसी वीडियो में आगे Varun Chakaravarthy का भी बयान आया है, उन्होंने कहा कि- मुझे काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है। ये मेरी लंबी जर्नी रही है 21 टी20 मैच के बाद वनडे क्रिकेट खेलना, ये सब घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद ही हासिल किया है और मैं इसकी वेल्यू करूंगा। दूसरी ओर कैप मिलने के बाद सभी खिलाड़ियों ने स्पिनर को लगे लगाया था, साथ ही वरुण ने कैप के साथ कुछ तस्वीरें भी क्लिक करवाई थी।

आप भी देखो Varun Chakaravarthy से जुड़ा ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

स्पिन गेंदबाज ने डेब्यू मैच में निकाल लिया पहला विकेट भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पहले वनडे टीम का हिस्सा नहीं था ये खिलाड़ी

*पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे वरुण।
*लेकिन 5 टी20 मैचों की सीरीज में स्पिनर ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी।
*जिसके बाद अचानक उनको वनडे टीम में शामिल कर लिया गया था।
*वहीं आज ये खिलाड़ी स्पिनर कुलदीप यादव की जगह खेल रहा है।

আরো ताजा खबर

ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत 

ICC Women’s Champions Trophy 2027 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले...

 Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X) Asian Games 2026 Bangladesh Squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आज 2 सितंबर, बुधवार को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय...

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...