Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: कितनी टीमों ने हिस्सा लिया है, क्या है इस बार का फॉर्मेट, जानिए सब कुछ बस एक क्लिक में

Champions Trophy 2025: कितनी टीमों ने हिस्सा लिया है, क्या है इस बार का फॉर्मेट, जानिए सब कुछ बस एक क्लिक में

Reports: India to announce squads for Champions Trophy, England series soon (Source : X/Twitter)

आठ साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। आखिरी बार 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई थी, जिसे पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। 19 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 15 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी आठों टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इसमें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान शामिल हैं। इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। इस टूर्नामेंट के लिए 31 जनवरी को पाकिस्तान ने टीम का एलान किया।

ICC Men’s Champions Trophy 2025 टीमें और ग्रुप

ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड

ग्रुप बी: अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका

टीम इंडिया अपना पहला मैच दुबई में प्रतियोगिता के दूसरे दिन यानी 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगी। इसे बाद भारत 23 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज का अपना तीसरा और आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में और दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर में आयोजित किया जाएगा। वहीं, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 9 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों दिनों के लिए रिजर्व डे रखा गया है।

Champions Trophy 2025 की फॉर्मेट क्या होगी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 हर बार की तरह इस बार भी वनडे फॉर्मेट के आधार पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पिछला संस्करण इंग्लैंड में खेला गया था, जहां पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

আরো ताजा खबर

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...

“बाबर आजम बने ‘डमी कप्तान’, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था”: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज राशिद लतीफ ने साधा निशाना

Rashid Latif Slams Babar Azam as ‘Dummy Captain’, Says He Should Have Resigned (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने बाबर आजम की कड़ी आलोचना करते हुए...

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल और सोनल दिनुशा को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है।...