Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: दूसरे वनडे के दौरान कैसा रहेगा कटक की मौसम और वहां की पिच का मिजाज, जानिए यहां

IND vs ENG: दूसरे वनडे के दौरान कैसा रहेगा कटक की मौसम और वहां की पिच का मिजाज, जानिए यहां

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

IND vs ENG Pitch Report-भारत बनाम इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज  (रविवार, 9 फरवरी) कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज का पहला मुकाबला जीतने वाली टीम इंडिया की नजरें दूसरे मैच को भी अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। वहीं मेहमान इंग्लैंड दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में रोमांच का तड़का लगाना चाहेगा।

मुकाबले की बात करें तो दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार डेढ बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान, रोहित शर्मा और जोस बटलर, आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। भारतीय प्लेइंग XI पर आज हर किसी की नजरें रहेंगी क्योंकि विराट कोहली की प्लेइंग XI में वापसी हो सकती है। ऐसे में कौन बाहर होगा ये देखना दिलचस्प रहेगा। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि इस मैच के दौरान कटक का मौसम और वहां की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

IND vs ENG: Pitch and Weather Report

बाराबाती स्टेडियम की बात करें तो ये मैदान गेंदबाजों के लिए ज्यादा अनुकूल रहा है। 1982 से यहां 38 पारियों में सिर्फ 6 ही बार टीमें 300 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। हालांकि पिछले 8 सालों में यह कारनामा 4 बार हुआ है तो ऐसे में कहा जा सकता है कि यह पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर होती जा रही है। बाराबती स्टेडियम में स्पिनर्स से ज्यादा तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। अभी तक यहां तेज गेंदबाजों को 137 सफलताएं मिली है, वहीं स्पिनर्स ने 88 ही विकेट चटकाए हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे ODI में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है। शाम को ओस पड़ने के कारण बल्लेबाजी आसान हो जाती है तो टीमें ज्यादातर लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा पसंद करती है। यहां के रनचेज के रिकॉर्ड की बात करें तो 19 में से 12 बार टीमें जीत दर्ज करने में कामयाब रही है।

আরো ताजा खबर

29 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया...

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दीप्ति शर्मा का नाम, महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

Deepti Sharma (image via getty) भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है, और...

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ नाॅटिंघम ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच, इंग्लिश ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंटरनेशनल क्रिकेट...

IND vs IRE: तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ, कहा- खराब खेलोगे तो बाहर हो जाओगे

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ...