
Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)
टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा, पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अब वो इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी बुरी तरह फ्लॉप रहे। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित का ये फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसी बीच इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा बयान दिया है।
रोहित लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के कारण सवालों के घेरे में हैं। हालांकि, टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने रोहित की फॉर्म को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि कप्तान की फॉर्म भारतीय खेमे के लिए टेंशन का विषय नहीं। कोच ने इसेमहज एक ‘खराब दौर’ करार दिया है। गौरतलब है कि, नागपुर वनडे में रोहित 7 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए थे।
Sitanshu Kotak ने Rohit Sharma को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान
कटक में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले सितांशु कोटक ने कहा कि, ‘‘मुझे व्यक्तिगत रूप से उनकी (रोहित) फॉर्म में कोई समस्या नहीं दिखती। अपने पिछले तीन वनडे मैचों में रोहित ने 56, 64 और 35 रन बनाए हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि उन मैचों में उनका औसत 50 से अधिक रहा है। हम एक ऐसे खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, जिसके नाम 31 वनडे शतक हैं। जब कोई लगातार रन बनाता है तो कोई यह सवाल नहीं करता कि वह कब विफल हो जाएगा।”
आपको बता दें कि, कोटक को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में हार के बाद नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन खराब हो सकता है, लेकिन मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में यह मुश्किल था और वह जल्दी आउट हो गए, लेकिन वनडे में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए उनकी फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है।”
ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत
Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी
कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा
IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

