Skip to main content

ताजा खबर

SL vs AUS: नाथन लियोन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 550 विकेट की अविश्वसनीय उपलब्धि को किया अपने नाम

Nathan Lyon. (Image Source: CA X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया टीम श्रीलंका के खिलाफ उन्हीं के घर में टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने एक बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अनुभवी स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट में 550 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने दिनेश चंडीमल को आउट कर यह उपलब्धि अपने नाम की है।

बता दें कि, नाथन लियोन ने श्रीलंका के खिलाफ 2011 में गॉल में ही अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था। और अब उन्होंने अपने 136वें टेस्ट मैच में बड़ा कारनामा किया है। नाथन लियोन से पहले टेस्ट क्रिकेट में 550 से ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ दो ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज है। यह दो खिलाड़ी है दिवंगत शेन वार्न जिन्होंने 708 विकेट झटके हैं, जबकि ग्लेन मैक्ग्रा के नाम टेस्ट में 563 विकेट है। पूर्व ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज मैक्ग्रा से नाथन लियोन सिर्फ 11 विकेट पीछे हैं।

अगर नाथन लियोन 11 विकेट और ले लेते हैं तो वो ग्लेन मैक्ग्रा को पछाड़कर ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 133 मैचों में 800 विकेट अपने नाम किए हैं।

दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका पर बनाया हुआ है दबदबा

दूसरे टेस्ट की बात की जाए तो मेजबान श्रीलंका अपनी पहली पारी में 257 रन पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 414 रन बनाए। वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 211 रन बना लिए हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पर 54 रनों की बढ़त बना ली है।

नाथन लियोन ने इस मैच में दिनेश चंडीमल के अलावा एंजेलो मैथ्यूज और कमिन्डु मेंडिस का भी विकेट झटका है। खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। बता दें कि, दो मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया इस समय 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

29 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया...

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दीप्ति शर्मा का नाम, महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

Deepti Sharma (image via getty) भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है, और...

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ नाॅटिंघम ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच, इंग्लिश ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंटरनेशनल क्रिकेट...

IND vs IRE: तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ, कहा- खराब खेलोगे तो बाहर हो जाओगे

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ...