
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)
टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने चार विकेट से अपने नाम किया। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा।
बता दें कि, घुटने में चोट लगने की वजह से भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पहले वनडे में भाग नहीं ले पाए थे। उनकी जगह टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया था जिन्होंने 59 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। अब दूसरे वनडे मैच से पहले विराट कोहली की चोट को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने इस बात का खुलासा किया है कि विराट कोहली दूसरे वनडे के लिए पूरी तरह से फिट है और उन्हें इस मैच में खेलते हुए भी देखा जा सकता है।
विराट कोहली की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और अनुभवी बल्लेबाज को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। भले ही पिछले कुछ समय से विराट कोहली अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर ना आए हो लेकिन वो किसी भी टीम के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे विराट कोहली
दूसरे वनडे में अगर विराट कोहली को मौका मिलता है तो शानदार बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे। इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया को आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भाग लेना है जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।
विराट कोहली आगामी टूर्नामेंट में भी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। हालांकि यह सवाल तमाम फैंस के मन में जरूर आया होगा कि अगर विराट कोहली को दूसरे वनडे में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए देखा जाता है तो उनकी जगह किस खिलाड़ी को प्लेइंग XI से बाहर किया जाएगा? श्रेयस अय्यर के अलावा पहले वनडे में मेजबान की ओर से शुभमन गिल ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 87 रन की बहुमूल्य पारी खेली थी।
ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत
Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी
कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा
IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

