Skip to main content

ताजा खबर

08 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

1) टी-20 वर्ल्ड कप जितने वाले खिलाड़ियों को BCCI ने किया सम्मानित, प्लेयर्स को दिया खास “Champion Ring”

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। उस उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों को एक खास रिंग देकर सम्मानित किया। इस रिंग का अनावरण बोर्ड ने शुक्रवार को किया। इसका नाम “चैंपियंस रिंग” है जिस पर इंडिया के साथ वर्ल्ड चैंपियन लिखा है। बीसीसीआई ने इसे वर्ल्ड कप विनिंग टीम के खिलाड़ियों को 1 फरवरी को अपने सालाना नमन अवॉर्ड्स के दौरान दिया।

2) WPL 2025 में होने वाला है कुछ बड़ा- स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर से लेकर सभी टीमों के स्टार प्लेयर्स का बयान सुनें

WPL 2025 को लेकर डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना आत्मविश्वास से भरी हुई हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि, “यह सिर्फ एक टीम की बात नहीं है—प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। पहले सीजन से दूसरे सीजन तक का अंतर आपने देखा ही होगा, इसलिए मैं किसी एक टीम को टार्गेट नहीं कर सकती। हम सभी अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं और महिला क्रिकेट को एक नया स्तर देना चाहते हैं। इस सीजन हम छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देंगे और ज्यादा आगे की नहीं सोचेंगे।”

3) गॉल में शतक ठोक स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, इस मामले में राहुल द्रविड़ की कर ली बराबरी

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में शतकों के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट की बराबरी कर ली है। वह इस फॉर्मेट में पांचवें सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सचिन तेंदुलकर 51 शतकों के साथ पहले स्थान पर है। जैक्स कैलिस (45) दूसरे, रिकी पोंटिंग (41) तीसरे और कुमार संगकारा (38) चौथे स्थान पर है। वहीं जो रूट,  राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ 36-36 शतकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है।

4) VIDEO: मोहम्मद रिजवान ने कराची में सैंटनर और बावुमा को कराई शॉपिंग, वायरल हुआ वीडियो

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई वनडे सीरीज खेली जाने वाली है, जो 8 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बीच,  सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने टेम्बा बावुमा और मिचेल सैंटनर को कराची में शॉपिंग कराई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा साझा किए गए वीडियो में मोहम्मद रिजवान न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के कप्तानों को अलग-अलग चीजें को दिखाते और उनके बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। मिचेल सैंटनर और टेम्बा बावुमा बड़ी उत्सुकता के साथ चीजों को ध्यान से देख और उसके बारे में समझते हुए नजर आ रहे हैं।

5) “क्रिकेट देखने वाले तो जाहिर तौर पर पूछेंगे ही”- खराब फॉर्म से गुजर रहे रोहित के सपोर्ट में उतरे आर अश्विन

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा को लेकर कहा, ‘‘यह आसान नहीं है। अगर आप इसे रोहित के नजरिए से देखें तो जाहिर तौर पर यह उनके लिए निराशाजनक है। वह सीरीज पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। वह समझते है कि उन्होंने इस प्रारूप में अच्छा किया है और वह इसे अच्छा चाहेंगे, लेकिन लोग सवाल तो पूछेंगे ही। क्रिकेट देखने वाले तो जाहिर तौर पर पूछेंगे ही। यह एक मुश्किल समय है। आप इन सवालों को रोक नहीं सकते। कब तक रुकेंगे? जब तक वह प्रदर्शन नहीं करेंगे यह जारी रहेगा।’’

6) भारत-पाकिस्तान के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में होगी ये टीम, शोएब अख्तर की भविष्यवाणी ने चौकाया

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्रिकेट पंडितों द्वारा भविष्यवाणियां करने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टूर्नामेंट की सेमीफाइनलिस्ट टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान तो नॉक आउट स्टेज में पहुंचेगी, अगर अफगानिस्ता की टीम मैच्योरिटी दिखाती है तो वो भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर सकती है।

7) सैम कोंटास ने खुद किया बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों श्रीलंका टेस्ट की ऑस्ट्रेलिया टीम से किया गया उन्हें रिलीज?

बता दें कि, सैम कोंटास ने हाल ही में भारत के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था। भारत के खिलाफ युवा खिलाड़ी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। सैम कोंटास को श्रीलंका दौरे की ऑस्ट्रेलिया टीम में भी शामिल किया गया था लेकिन उन्हें इस टेस्ट सीरीज के बीच में ही बिना मैच में भाग लिए रिलीज कर दिया। यही नहीं टीम मैनेजमेंट ने उस्मान ख्वाजा के साथ विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को ओपनिंग का जिम्मा सौंपा।

8) Champions Trophy के लिए कैसे क्वालीफाई करती हैं टीमें? क्या है Qualification सिनेरियो, जानिए यहां

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कुल 8 टीमें क्वालीफाई करती हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हुए वनडे वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप 8 पर रहने वाली टीमें चैंपियंस ट्रॉफी खेलती हैं, जिसमें होस्ट भी शामिल होता है। होस्ट को हटाकर बाकी 7 टीमों को वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप-8 पर रहना होता है। 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम टॉप-8 में खुद को नहीं रख पाई थी। श्रीलंकाई टीम ने वर्ल्ड कप का अंत नौंवें स्थान पर रहकर किया था। इसके अलावा वेस्टइंडीज़, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए ही क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।  इस तरह से यह तमाम टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।

9) Viral Video: जब क्रेजी फैन्स ने किया था बल्लेबाज Shubman Gill की कार का पीछा

इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच में Shubman Gill ने शानदार बल्लेबाजी की थी, साथ ही टीम की जीत में अहम भूमिका भी निभाई थी। दूसरी ओर गिल का फैन्स के बीच गजब का क्रेज है, अब इसी से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इस वीडियो में फैन्स ने हर हद को पार कर दिया है।

10) कड़ी मेहनत से अलग ही लगाव है Rinku Singh को, टी20 सीरीज खत्म होते ही जुटे बल्लेबाजी में सुधार करने

Rinku Singh ने काफी कम समय में खुद को साबित कर दिखाया है टीम इंडिया में, साथ ही वो टी20 टीम का एक प्रमुख हिस्सा बन गए हैं। जिसके पीछे रिंकू की कड़ी मेहनत है, वहीं टी20 सीरीज खत्म होते ही ये खिलाड़ी फिर से 22 गज पर उतर गया है और खुद का खेल सुधारने में लगा है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) आज ही के दिन, 29 जून 2024 को भारत ने ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले गए रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से...

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।...

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...