Skip to main content

ताजा खबर

छोटू फैन को खुश करने से लेकर मजाक-मस्ती करने तक, कुछ ऐसे कटक पहुंची Team India

Team India (Image Credit- Instagram)

टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद Team India ने वनडे सीरीज का भी जीत के साथ आगाज किया है, जिसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों में खुशी की अलग ही लहर है। जिसका नजारा टीम के नए वीडियो में देखने को मिला है और इस दौरान खिलाड़ियों ने एक छोटू फैन का दिन भी बना दिया।

Team India के पास है सीरीज सील करने का मौका

Team India और इंग्लैंड के बीच कुल 3 वनडे मैचों की सीरीज है, जिसका पहला मैच भारतीय अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में अब अगर टीम इंडिया दूसरा मैच भी जीत जाती है, तो सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगी। इससे पहले भारतीय टीम ने टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था और सीरीज में वरुण चक्रवर्ती ने गजब की गेंदबाजी की थी। जिसके बाद उनको वनडे सीरीज के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया था।

खुशी ही अलग लेवल पर है Team India के खिलाड़ियों की

*Team India के सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों का एक वीडियो आया सामने।
*वीडियो में अलग मूड में नजर आए खिलाड़ी, नागपुर से कटक की कर रहे थे यात्रा।
*इस दौरान सभी करते दिखे एक-दूसरे से हंसी मजाक, विराट नजर आए टेंशन फ्री।
*साथ ही कुछ खिलाड़ियों ने एक छोटे बच्चे को दिए एयरपोर्ट पर अपने ऑटोग्राफ।

Team India का ये वीडियो तो देखना बनता है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एक नजर डालते हैं इस वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

विराट कोहली पर अपडेट दी थी शुभमन गिल ने

इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच विराट कोहली ने घुटने में परेशानी के चलते नहीं खेला था, उनकी जगह श्रेयस अय्यर ने ये मैच खेला था और शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं मैच के बाद शुभमन गिल ने बयान दिया था, गिल ने कहा था कि-विराट कोहली दूसरे वनडे मैच के लिए फिट हैं, उनके लिए फैन्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वैसे ऐसा लंबे समय बाद देखने को मिला है, जब विराट ने कोई इंटरनेशनल मैच मिस किया हो। ऐसे में देखना अहम होगा की कटक में विराट कोहली अपने बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: BCCI ने बढ़ाई रिटेंशन की तारीख, अब 17 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को मिलेगा मौका

IPL mini-auction (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख में बदलाव किया है। पहले सभी...

Ranji Trophy: 53 रन देकर झटके 9 विकेट! 59 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर हर्ष दुबे ने रचा इतिहास

Ranji Trophy: Vidarbha’s Harsh Dubey Claims Historic 9/53 Against Madhya Pradesh, Shatters 59-Year-Old Record (image via X) सोमवार, 2 नवंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में मध्य...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले जानें विराट कोहली के ऑकलैंड में वनडे स्टैट्स

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस...

2 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: ‘न्यूजीलैंड की पिच और कंडीशंस आकिब नबी के मुफीद होंगी’ – अजिंक्य रहाणे ने जताया भरोसा भारत के...