Skip to main content

ताजा खबर

Aeee Livistik…, मैच देखने आए भारतीय फैन ने इंग्लिश खिलाड़ी को किया मजेदार तरीके से ट्रोल, यहां देखें फुल वीडियो

Liam Livingstone (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 6 फरवरी को खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने चार विकेट से अपने नाम किया। वहीं भारी संख्या में दर्शक ये मुकाबला देखने के लिए पहुंचे हुए थे।

तमाम फैंस ने मैच का लुत्फ उठाया और वहीं कई फैन्स मजाकिया मूड में नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बाउंड्री लाइन के पास इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी लियम लिविंगस्टोन फील्डिंग कर रहे हैं और मैच देखने आए एक फैन उनका नाम जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। हालांकि, इस भारतीय फैन को लियम लिविंगस्टोन का नाम नहीं पता था और उन्हें वो ‘Livistik-Livistik’ करके बुला रहे थे।

यहां देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by <3 (@ml_edits1.0)

लियम लिविंगस्टोन की बात की जाए वह पहले वनडे मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए थे। इस धाकड़ खिलाड़ी का विकेट हर्षित राणा ने झटका था। भले ही पहले वनडे में लिविंगस्टोन बड़ा स्कोर ना बना पाए हो, लेकिन उनमें काबिलियत है कि वह दूसरे मैच में बड़ी पारी खेल सकते हैं।

पहले मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 248 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य को छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की ओर से श्रेयस अय्यर ने 59 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 52 रनों का योगदान दिया। शुभमन गिल ने 87 रन बनाए।

तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड को अगर इस वनडे सीरीज में बने रहना है तो उन्हें दूसरे वनडे को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 1 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...