Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: 1998 से लेकर 2017 तक, हर संस्करण में जानें कैसा रहा है ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन?

Australia Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से हो रही है। पूरे 8 साल बाद टूर्नामेंट वापस लौट रहा है, जिसके चलते फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सबसे कठिन टीम मानी जाती है, आईसीसी टूर्नामेंट्स में हर डिपार्टमेंट में टीम शानदार रहती है। लेकिन आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम की मुश्किलें बढ़ी हुई है।

पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श और कैमरून ग्रीन इंजर्ड होकर बाहर हो गए हैं। जबकि मार्कस स्टोइनिस ने वनडे संन्यास ले लिया है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कौन करेगा? यह भी अभी तक साफ नहीं है। इन सबके बीच आइए आपको बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के हर संस्करण में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन कैसा रहा है।

 चैंपियंस ट्रॉफी के हर संस्करण में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के पहले दो संस्करण के क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी, लेकिन दोनों ही बार भारत से हार के बाद टीम बाहर हो गई। 2004 संस्करण में टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा। फिर 2006 संस्करण में वेस्टइंडीज को ही मात देकर टीम पहली बार चैंपियन बनी और 2009 संस्करण में भी फॉर्म बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार खिताब जीता।

संस्करण
कहां तक पहुंचे
मेजबान देश
कैसा रहा प्रदर्शन
1998
क्वार्टरफाइनल
बांग्लादेश
क्वार्टरफाइनल में भारत से हार के बाद बाहर
2000
क्वार्टरफाइनल
केन्या
क्वार्टरफाइनल में भारत से हार के बाद बाहर
2002
ग्रुप स्टेज
श्रीलंका
ग्रुप स्टेज में रहा निराशाजनक प्रदर्शन
2004
रनर-अप
इंग्लैंड
फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार, वेस्टइंडीज ने दो विकेट हाथ में शेष रहते हुए 217 का पीछा कर लिया था
2006
चैंपियन
भारत
वेस्टइंडीज को हराकर जीता पहला खिताब, शेन वॉट्सन मैच के हीरो थे, उन्होंने 57 रन की पारी खेली
2009
चैंपियन
साउथ अफ्रीका
न्यूजीलैंड को मात देकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता
2013
ग्रुप स्टेज
इंग्लैंड
ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं जीत पाई
2017
ग्रुप स्टेज
इंग्लैंड
बारिश के चलते न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ का मैच रद्द हुआ। इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली और फिर टूर्नामेंट से बाहर हो गई

আরো ताजा खबर

IPL 2027: BCCI ने बढ़ाई रिटेंशन की तारीख, अब 17 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को मिलेगा मौका

IPL mini-auction (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख में बदलाव किया है। पहले सभी...

Ranji Trophy: 53 रन देकर झटके 9 विकेट! 59 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर हर्ष दुबे ने रचा इतिहास

Ranji Trophy: Vidarbha’s Harsh Dubey Claims Historic 9/53 Against Madhya Pradesh, Shatters 59-Year-Old Record (image via X) सोमवार, 2 नवंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में मध्य...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले जानें विराट कोहली के ऑकलैंड में वनडे स्टैट्स

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस...

2 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: ‘न्यूजीलैंड की पिच और कंडीशंस आकिब नबी के मुफीद होंगी’ – अजिंक्य रहाणे ने जताया भरोसा भारत के...