
Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)
Prithvi Shaw इन दिनों घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए कड़ी मेहनत करने में लगे हैं, जिसके लिए वो GYM से लेकर नेट्स में समय बिता रहे हैं। दूसरी ओर शॉ ने अब इंस्टाग्राम अपनी एक रील वीडियो शेयर की है, जिसमें ये खिलाड़ी जोश से लबरेज होकर अपनी फिटनेस पर काम करते हुए नजर आ रहा है।
घरेलू क्रिकेट में भी फेल हो रहे थे Prithvi Shaw
एक तरफ Prithvi Shaw को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले कई साल हो गए हैं, दूसरी ओर घरेलू क्रिकेट में भी लगातार संघर्ष कर रहे थे। जहां काफी लंबे समय से शॉ ने घरेलू क्रिकेट में कोई बड़ी पारी नहीं खेली थी, जिसके बाद उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और अब वो खुद का खेल सुधारने में लगे हुए हैं।
Prithvi Shaw का 2.0 अवतार आने वाला है
*Prithvi Shaw ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है अपनी एक नई रील वीडियो।
*वीडियो में बल्लेबाज शॉ GYM में कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान उन्होंने किए अलग-अलग वर्कआउट, पहले से फिट भी दिखे।
*कैप्शन लिखा-मैं इसके लिए बना हूं और जब समय आएगा, मैं तैयार हो जाऊंगा।
ये देखो Prithvi Shaw की नई रील वीडियो
A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)
कुछ समय पहले ये इंस्टा स्टोरी भी शेयर की थी बल्लेबाज ने
A post shared by CricTracker (@crictracker)
शॉ को लेकर एक ज्योतिष का बयान हुआ था वायरल
शॉ की तुलना कई महान खिलाड़ियों से हुई थी, साथ ही उन्होंने टेस्ट डेब्यू में शतक भी लगाया था लेकिन फिर उनका करियर ग्राफ गिरने लगा था। इस बीच एक ज्योतिष ने इस बल्लेबाज को लेकर बड़ा दावा किया है हाल ही में, जो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। जहां टाइम्स ऑफ इंडिया अनुसार विख्यात Greenstone Lobo ने बताया है कि पृथ्वी शॉ के लिए शानदार वापसी करने की उम्मीद अब बहुत कम हो गई है, लोबो के दावे को माने तो शॉ 2026 में घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन पृथ्वी शॉ शायद ही अपने करियर में टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे। अब देखना अहम होगा की ये बातें किस हद तक सही होती है
SM Trends: 1 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!
IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

