
Virat Kohli (Photo Source: X)
भारत ने इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 4 विकेट से शिकस्त दी। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन भारतीय टीम को बहुत कॉन्फिडेंस देगा। लेकिन विराट कोहली की फिटनेस ने टीम और फैंस को चिंता में डालने का काम किया है।
विराट घुटने में सूजन के कारण पहले वनडे मैच का हिस्सा नहीं बने थे। आपको बता दें, 939 दिनों बाद ऐसा हुआ जब वह इंजरी के चलते किसी वनडे मैच से बाहर हुए। पिछली बार ऐसा 2022 में इंग्लैंड दौरे के दौरान हुआ था। विराट दूसरे वनडे में खेलेंगे या नहीं? यह बड़ा सवाल बना हुआ है। इस बीच, दिग्गज बल्लेबाज की फिटनेस को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है।
विराट कोहली की चोट नहीं है ज्यादा गहरी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के सूत्रों ने बताया कि, विराट कोहली की चोट गहरी नहीं है और पूरी संभावना है कि वह कटक वनडे में खेलेंगे।
“प्रैक्टिस के दौरान उनका दाहिना घुटना ठीक था, लेकिन होटल वापस आने के बाद, यह सूज गया। हालांकि यह इतना बुरा नहीं लगता। पूरी संभावना है कि वह कटक वनडे में खेलेंगे।”
कोहली को अभी तक स्कैन के लिए नहीं ले जाया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह नेशनल क्रिकेट अकैडमी में चेक-अप के लिए बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे या अगले मैच के लिए टीम के साथ कटक जाएंगे।
कोहली की इंजरी के चलते चमकी श्रेयस अय्यर की किस्मत
नागपुर में पहले वनडे के बाद श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया कि विराट इंजर्ड हुए इसीलिए उन्हें प्लेइंग XI में जगह मिली। अय्यर ने पहले वनडे में 36 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों की मदद से 59 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए बताया कि,
“यह बहुत मजेदार कहानी है। मैं कल रात एक फिल्म देख रहा था, मैंने सोचा कि मैं अपनी रात बढ़ा सकता हूं, लेकिन फिर मुझे कप्तान का फोन आया और कहा कि आप खेलोगे क्योंकि विराट के घुटने में सूजन आ गई है। फिर मैं जल्दी से अपने कमरे में वापस गया और सीधे सोने चला गया।”
SM Trends: 20 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
‘मेरे 300 पर तो वेब सीरीज बननी चाहिए’ – साहिबजादा फरहान की डॉक्यूमेंट्री पर सहवाग की मजेदार टिप्पणी, देखें वायरल वीडियो!
20 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 WC 2026, NZ vs PAK: सुपर 8 के पहले मैच से पहले जाने पिच और मौसम का हाल, बना हुआ है बारिश का खतरा?

