Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान कमिंस हो सकते हैं टूर्नामेंट से बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान कमिंस हो सकते हैं टूर्नामेंट से बाहर

Pat Cummins (Photo Source: Getty Images)

ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी 8 टीमों का स्क्वॉड भी सामने आ चुका है। वहीं 12 फरवरी तक टीम में बदलाव हो सकता है। वहीं अब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के कप्तान पैट कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने SEN से कहा “पैट कमिंस किसी भी तरह की गेंदबाजी शुरू नहीं कर पाए हैं, इसलिए उनका खेलना लगभग असंभव है, इसका मतलब है कि हमें एक कप्तान की जरूरत है।” कोच का कहना है कि पैट कमिंस अभी तक चोट से उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उन्होंने गेंदबाजी शुरू नहीं की है। ऐसे में कोई नया खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करेगा।

मैकडोनाल्ड ने आगे कहा ‘जैसा कि मैंने कहा, पैटी का खेलना बहुत मुश्किल है, जो थोड़ा शर्मनाक है और हमारे पास जोश हेज़लवुड भी हैं, जो इस समय संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए अगले कुछ दिनों में चिकित्सा संबंधी जानकारी मिल जाएगी और हम उसे मजबूत कर पाएंगे और सभी को दिशा बता पाएंगे।’

श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं हैं Pat Cummins

गौरतलब है कि, ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रही है। इस सीरीज में भी पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा नहीं हैं। इस वजह से दौरे पर स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर रहे हैं। दरअसल, कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में बुमराह के बाद पैट कमिंस सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बुमराह के बाद दूसरे गेंदबाज थे। कमिंस ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट चटकाए थे और वे ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...