
आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के शुरू होने से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर चुकी भारत, वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में जहां कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी होगी, तो वहीं इंग्लैंड टीम में भी पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों ही टीमों के बीच, वनडे सीरीज के पहले मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
खैर, आज इस खबर में हम आपको उस वनडे मैच के बारे में बताने जा रहे हैं, जब इंग्लैंड ने नागपुर के VCA मैदान पर आखिरी बार कोई वनडे मैच खेला था। तो आइए आपको उस मैच के बारे में जानकारी देते हैं:
February 22, 2011 में इंग्लैंड ने खेला था नागपुर में आखिरी बार वनडे मैच
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने नागपुर के वीसीए स्टेडियम में साल 2011 वर्ल्ड कप के दौरान एक ग्रुप मैच यहां पर नीदरलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। मुकाबले की बात की जाए तो डच टीम के कप्तान पीटर बोरेन ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
इसके बाद नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए। डच टीम के लिए वर्तमान टीम इंडिया के सहायक कोच रियान टेन डोएशे ने 119 रनों की शानदार पारी खेली थी। तो वहीं, इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में स्टुअर्ट ब्राॅड और ग्रीम स्वान ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।
इसके जबाव में इंग्लैंड ने इस टारगेट को 48.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया है। इंग्लिश टीम के लिए कप्तान एंड्रयू स्ट्राॅस ने 88 और जोनाथन ट्राॅट ने 62 रनों की शानदार पारी खेली थी।
‘भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब दौर’ – आयरलैंड से सीरीज हारने पर भड़के सुनील गावस्कर
“अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का बड़ा बयान
केमार रोच ने रचा इतिहास: 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें वेस्टइंडीज गेंदबाज बने
29 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

