
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच हाल में ही पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हुई है। तो वहीं, अब बहुत ही जल्द दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। वनडे सीरीज का पहला मैच नागपुर में 6 फरवरी से विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
दूसरी ओर, अब वनडे सीरीज के इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम इंडिया सपोर्ट स्टाफ में शामिल थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र द्विवेदी उर्फ रघु को टीम होटल में एंट्री लेने से, अनजान नागपुर पुलिस अधिकारियों ने रोक दिया है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि कुछ पुलिस अधिकारी रघु को टीम की ओर जाने से रोक देते हैं, क्योंकि वे बस की दूसरी तरफ से घूम कर आए थे। इस दौरान वायरल वीडियो में कुछ फैन शोर मचाते हुए भी सुने जा सकते हैं। साथ ही वे कह रहे हैं अरे कोच है वो, टीम के साथ है, बस से उतरा है।
देखें इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो
GOAT Raghu of Indian cricket team was denied entry by Nagpur police 😂
Nagpur police guarding Rohit Sharma’s boys too strictly 😎 pic.twitter.com/iko9TTD0hP
— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) February 4, 2025
कौन है Raghavendra Dwivedi aka Raghu
रघु के कहानी के बारे में आपको बताएं तो यह काफी रोमांचक है। एक समय वह भी क्रिकेट बनना चाहते थे, लेकिन हाथ में एक छोटे से फ्रैक्चर की वजह से उन्हें यह अपना छोड़ना पड़ा। वह कर्नाटक की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते थे।
लेकिन क्रिकेट के जुनून ने उन्हें निराश नहीं किया और और थ्रोडाउन में 150 से अधिक की गति उत्पन्न करने की उनकी क्षमता ने उन्हें कर्नाटक राज्य टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में आने वाले खिलाड़ियों ने उन पर ध्यान दिया। इनमें से एक महान सचिन तेंदुलकर भी थे, जिन्होंने रघु को सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बनाने की बीसीसीआई से सिफारिश की थी।
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल
पहला वनडे, 6 फरवरी – वीसीए स्टेडियम, नागपुर
दूसरा वनडे, 9 फरवरी – बाराबती स्टेडियम, कटक
तीसरा वनडे, 12 फरवरी – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!
IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस
परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

