Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: “वनडे सीरीज में जडेजा को नहीं मिलेगी जगह”- आकाश चोपड़ा का हैरान करने वाला दावा

IND vs ENG: “वनडे सीरीज में जडेजा को नहीं मिलेगी जगह”- आकाश चोपड़ा का हैरान करने वाला दावा
Aakash Chopda & Ravindra Jadeja (Photo Source: X/Twitter)

भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए मेन इन ब्लू के लिए अपनी पसंदीदा स्पिन-गेंदबाजी लाइनअप चुनी है। उनका मानना ​​है कि मेजबान टीम की प्लेइंग इलेवन में रवींद्र जड़ेजा को जगह नहीं मिल पाएगी।

भारत और इंग्लैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगे, जिसका पहला मैच गुरुवार, 6 फरवरी को नागपुर में होगा। मेजबान टीम में अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव अन्य तीन स्पिनर हैं। अपने यूट्यूब चैनल ‘आकाश चोपड़ा’ पर साझा किए गए एक वीडियो में, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज को इंग्लैंड वनडे के लिए मेन इन ब्लू के संभावित स्पिन-गेंदबाजी कॉम्बिनेशन को चुनने के लिए कहा गया था।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में Ravindra Jadeja को मौका नहीं मिलेगा- Aaksh Chopra

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, “मुझे लगता है कि आपको 100 प्रतिशत नंबर 8 पर एक बल्लेबाज मिलेगा क्योंकि इस टीम को इस समय बल्लेबाजी में उतना कॉन्फिडेंस नहीं है। इसलिए एक गेंदबाज से समझौता किया जाएगा। तीन फिंगर-स्पिन ऑलराउंडरों में से दो जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं, उनको जगह मिलेगी।”

पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि, “मुझे लगता है कि अक्षर को सबसे पहले जगह मिलेगी। वाशिंगटन सुंदर को दूसरा स्थान मिलेगा और आपके पास कुलदीप यादव के रूप में एक कलाई का स्पिनर होगा और फिर दो तेज गेंदबाज होंगे। मुझे लगता है कि जड्डू को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलेगी।”

आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि वनडे और टेस्ट वाशिंगटन सुंदर के लिए सबसे अच्छा फॉर्मेट है। उन्होंने कहा कि अक्षर पटेल और सुंदर इस कारण से रवींद्र जडेजा से आगे खेल सकते हैं, भले ही उनका संयुक्त वनडे अनुभव सौराष्ट्र के ऑलराउंडर से कम है। रवींद्र जडेजा ने 189 वनडे पारियों में 4.88 की इकॉनमी रेट से 220 विकेट लिए हैं। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 132 पारियों में 32.42 की औसत से 2,756 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

‘टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में मिली रोमांचक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान अय्यर 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्राइस्टचर्च के हेग्ली ओवल, मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को रोमांचक अंदाज में 4 विकेट से हराया। टाॅस...

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।...

जिम्बाब्वे के खिलाफ खास शतक जड़कर, प्रतिका रावल ने मैच के बाद साझा किया खास अनुभव

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 23 अक्टूबर को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला...

IPL 2027: क्यों कायरन पोलार्ड को MI का हेड कोच बनाना है सही फैसला? जानिए 3 बड़े कारण

Why Elevating Kieron Pollard to Head Coach Is the Perfect Move for Mumbai Indians Ahead of IPL 2027 (image via getty) मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन...