Skip to main content

ताजा खबर

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा मेरे साथ ज्यादा मजाक नहीं करते: हरभजन सिंह 

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा मेरे साथ ज्यादा मजाक नहीं करते: हरभजन सिंह 

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने साल 2017 में घरेलू क्रिकेट में आखिरी सीजन खेला था। इस साल वह पंजाब टीम के कप्तान भी थे। तो वहीं, इस साल गौर करने वाली बात रही है कि इस समय भारतीय टीम की बल्लेबाजी के इस समय चर्चा का विषय रहे शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा रणजी ट्राॅफी में डेब्यू करने में सफल रहे थे।

अपने पेशेवर क्रिकेट के आखिरी समय में उन्होंने युवा क्रिकेटरों के साथ काफी वक्त बिताया। तो वहीं, अब भज्जी ने बड़ा बयान देते हुए कहा बताया है कि युवाओं ने उनकी वरिष्ठता पर कैसी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी, और अभिषेक व गिल उनके सामने ज्यादा मजाक नहीं करते थे।

Harbhajan Singh ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही एनटीडीवी के हवाले से हरभजन ने कहा- अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने मेरी लीडरशिप में डेब्यू किया था। जब मैं कप्तान था तो मैंने उन्हें रणजी ट्रॉफी में शामिल करने के लिए कहा था। मैं उनकी प्रगति देखकर बहुत खुश हूं। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि वे दोनों पंजाब से हैं।

हरभजन सिंह ने आगे कहा- शुभमन और अभिषेक दोनों ही मेरे साथ ज्यादा मजाक नहीं करते है। मुझे नहीं पता कि वे मुझसे क्यों डरते हैं? हो सकता है कि जब वे साथ हों, तो मजाक करें। लेकिन जब मैं आता हूं तो वे गंभीर हो जाते थे। शायद यह सम्मान के कारण है, फिर मैं वहां से चला जाता हूं।

तो वहीं हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-1 से विजेता भारतीय टीम को लेकर हरभजन ने कहा- ये टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार है। भारत ने बचाव के साथ-साथ पीछा करके भी इंग्लैंड को हराया है।

हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो विपक्षी टीम को ध्वस्त कर सकते हैं। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब शुभमन, अभिषेक और यशस्वी व्हाइट बाॅल क्रिकेट के फिक्स तीन खिलाड़ी होंगे। हो सकता है अगले 6 महीने में ऐसा हो जाये।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...