Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व भारतीय गेंदबाज ने वसीम अकरम से की बुमराह की तुलना, दे दिया हैरान करने वाला बयान

पूर्व भारतीय गेंदबाज ने वसीम अकरम से की बुमराह की तुलना, दे दिया हैरान करने वाला बयान
Jasprit Bumrah and Wasim Akram. (Photo Source – Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 2024-25 में भारत को हार का सामना करना पड़ा। सीरीज का पहला मैच जीतने के बावजूद, उन्हें पांच मैचों के अंत में 3-1 से हार का मुंह देखना पड़ा। इस सीरीज में टीम इंडिया बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हर डिपार्टमेंट में संघर्ष करती हुई नजर आई, लेकिन भारत के पास एक खिलाड़ी ऐसा था जिसने पूरी सीरीज में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किय और वो थे जसप्रीत बुमराह।

इसी बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, वरुण आरोन ने, बुमराह के सीरीज में शानदार प्रदर्शन की तुलना वसीम अकरम की गेंदबाजी से की। उन्होंने बुमराह की सबसे बड़ी ताकत पर भी प्रकाश डाला। इस पूरे सीरीज में बुमराह भारत के लिए वन मैन आर्मी रहे और उन्होंने लगातार विकेट लेकर भारत को मैच में बनाए रखा।

Jasprit Bumrah की तारीफ में बड़ा बयान दे गए Varun Aaron

द हिंदू के हवाले से वरुण आरोन ने कहा कि, “मैंने अब तक जितने भी भारतीय तेज गेंदबाज को जो देखा है, उसमें से यह सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक है। मैं कहूंगा कि उपमहाद्वीप के किसी तेज गेंदबाज की इस तरह से गेंदबाजी करने की मेरी आखिरी याद वसीम अकरम की है – वह बिल्कुल उस क्रिकेट गेंद के साथ जो करना चाहता था, कर रहा था और इस बार भी बुमराह ने यही किया।

मुझे लगता है कि वह अपनी स्वाभाविक क्षमता का सबसे अच्छा उपयोग करता है, जो कि विकेट से बाहर गति है। इसीलिए, चाहे आप कितनी भी बार बुमराह को खेलें, आप वास्तव में उन्हें कभी भी हल्के में नहीं ले सकते। वह विकेट से बहुत तेज है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह बहुत हाइपरमोबाइल है। और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।”

बुमराह की स्किल को लेकर बात करते हुए आरोन ने कहा कि, “मैं कहूंगा कि भारत को अभी भी बुमराह के आसपास अन्य हिस्सों पर काम करना होगा। क्योंकि, बीजीटी श्रृंखला में, बुमराह शानदार थे। कोई भी उनके करीब नहीं आ सका। और मुझे लगता है कि अगर भारत को दौरे जीतना है तो यह अंतर कम होना चाहिए विदेश में, मुझे लगता है कि यह सिर्फ अनुभव के बारे में है। आपके पास एक युवा तेज गेंदबाजी लाइनअप है, सिराज भी वर्षों से वहां नहीं है, इसलिए, मुझे लगता है कि वे जितना अधिक अनुभवी होंगे यह उनके लिए और अच्छा होगा।”

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...